

महंगाई राहत कैंप: रविवार को नहीं होंगे शिविर, अब लगेगा सोमवार को…..
शनिवार को 61 हजार 478 और अब तक 3 लाख 84 हजार 468 गारंटी कार्ड जारी
रविवार को नहीं होंगे शिविर
बीकानेर, @MaruSangram। जिले में शनिवार तक आयोजित महंगाई राहत शिविरों में 3 लाख 84 हजार 468 लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी मिल चुकी है। रविवार को शिविरों का आयोजन नहीं होगा। सोमवार को जिले के स्थाई और अस्थाई कैंप पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शनिवार को 61 हजार 478 लाभार्थियों के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। इनमें अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 8906, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना के 11397-11397, कृषि कनेक्शन के 621, घरेलू बिजली के 8374, गैस सिलेंडर योजना के 3380, कामधेनु बीमा योजना के 7418, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 4505, मनरेगा के 4107 तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना के 1373 गारंटी कार्ड जारी हुए। जिला कलेक्टर ने सोनियासर गोदारान में लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए। वहीं स्थाई व अस्थाई शिविर प्रभारियों ने इन शिविरों का निरीक्षण किया।
लालूराम बना कालूराम
महंगाई राहत शिविरों के साथ आयोजित हो रहे प्रशासन गांवों के संग शिविर लखूसर के कालूराम के लिए बड़ी राहत लाया।
राजस्व रिकॉर्ड में कालूराम का नाम गलती से लालूराम दर्ज हो गया था। जिससे उसे विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शिविर में उपस्थित होकर उसने नाम दुरुस्ती का आवेदन किया।
शिविर प्रभारी द्वारा मौके पर ही इसे दुरुस्त करते हुए राजस्व रिकॉर्ड में सही नाम दर्ज कर दिया गया। राहत भरा परिणाम देखकर उसने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया।
दिव्यांग महेश लहार को मिला 6 योजनाओं का लाभ
ढाणी पांडूसर में आयोजित शिविर के दौरान दिव्यांग महेश लहार को 6 योजनाओं के लाभ के गारंटी कार्ड जारी किए गए। लहार ने बताया कि उसे मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा और चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कामधेनु पशु बीमा और घरेलू बिजली योजना का लाभ मिलेगा। उसने बताया कि इन योजनाओं के सहारे उसके परिवार का भरण पोषण आसानी से हो सकेगा तथा उनके परिवार को महंगाई की मार से बचाया जा सकेगा।
दो दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल
लाखूसर में आयोजित शिविर के दौरान दिव्यांग रेखाराम और जेठाराम को ट्राई साइकिलें मिली। उन्होंने कहा कि यह ट्राई साइकिल विभिन्न स्थानों पर आने-जाने में उनके लिए सहारा बनेंगी।
दोनों दिव्यांगजनों ने सरकार की इस पहल को लाभदायक बताया और कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सकेगी। शनिवार को बच्छासर में आयोजित शिविर के दौरान अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म हुई।
शिविर प्रभारी ने गर्भधारण के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों और पोषण की आवश्यकता के बारे में बताया।
Inflation Relief Camp: Camp will not be held on Sunday, now it will be held on Monday…..
61 thousand 478 on Saturday and till now 3 lakh 84 thousand 468 guarantee cards issued
There will be no camp on Sunday
Bikaner, @MaruSangram. In the inflation relief camps organized in the district till Saturday, 3 lakh 84 thousand 468 people have got guaranteed benefits of various schemes. Camps will not be organized on Sundays. On Monday, the permanent and temporary camps of the district will be organized as per the pre-determined schedule.
District Collector Bhagwati Prasad Kalal said that Chief Minister Guarantee Cards were issued to 61 thousand 478 beneficiaries on Saturday. In these Annapurna Food Packet Scheme 8906, Chief Minister Chiranjeevi Accident Insurance and Health Insurance Scheme 11397-11397, Agriculture Connection 621, Domestic Electricity 8374, Gas Cylinder Scheme 3380, Kamdhenu Insurance Scheme 7418, Social Security Pension 4505, MNREGA 4107 and 1373 guarantee cards of Urban Employment Guarantee Scheme were issued. The District Collector distributed Guarantee Cards to the beneficiaries at Soniyasar Godaran. And the in-charges of permanent and temporary camps inspected these camps.
Laluram became Kaluram
The inflation relief camps being organized along with the administration villages brought great relief to Kaluram of Lakhusar.
Kaluram’s name was wrongly entered as Laluram in the revenue records. Due to which he had to face various problems. Appearing in the camp, he applied for name correction.
Correcting it on the spot by the camp in-charge, the correct name was entered in the revenue record. Seeing the relief result, he expressed gratitude to Chief Minister Shri Ashok Gehlot.
Divyang Mahesh Lahar got the benefit of 6 schemes
During the camp organized at Dhani Pandusar, Divyang Mahesh Lahar was issued guarantee cards for the benefits of 6 schemes. Lahar told that he will get the benefits of Chief Minister Annapurna Food Packet, Chiranjeevi Health Insurance and Chiranjeevi Accident Insurance, Social Security Pension, Kamdhenu Animal Insurance and Domestic Electricity Scheme. He told that with the help of these schemes, his family would be able to be maintained easily and his family would be saved from the ravages of inflation.
Two disabled people got tricycle
Divyang Rekharam and Jetharam got tricycles during the camp organized at Lakhusar. He said that these tricycles will become a support for them in commuting to different places.
Both the Divyangjans described this initiative of the government as beneficial and said that it would provide relief to the needy people. Annaprashan and Godbharai ceremony took place during the camp organized at Bachhasar on Saturday.
The camp in-charge explained about the precautions to be taken during pregnancy and the need for nutrition.
Author: Jitu Kumar







