June 19, 2026 2:11 pm

राव बीकाजी संस्थान द्वारा: साम्प्रदायिक सद्भाव और बीकानेर विषयक संगोष्ठी का आयोजन

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

राव बीकाजी संस्थान द्वारा: साम्प्रदायिक सद्भाव और बीकानेर विषयक संगोष्ठी का आयोजन

सांप्रदायिक सद्भाव गहराई तक बसा है

बीकानेर, MaruSangram। बीकानेर नगर के 535वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राव बीकाजी संस्थान और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जुबिली नागरी भंडार में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक तथा वरिष्ठ कवि कथाकार राजेंद्र जोशी ने विषय परिवर्तन करते हुए 535 वर्ष के युवा होते बीकानेर की तरुणाई के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि बीकानेर का युवा समय के साथ आगे बढ़ रहा है। यह अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर के नागरिक सहृदय, संतोषी, सुसंस्कृत और सहनशील हैं। इसी कारण यहां का सांप्रदायिक सद्भाव गहराई तक बसा है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता कवि-आलोचक सरल विशारद ने की। उन्होंने कहा कि बीकानेर का सांप्रदायिक सौहार्द पूरे देश के लिए विशेष है जहां सभी धर्म और जातियों के लोग मिल-बैठकर तीज त्यौहार मनाते हैं तथा एक दूसरे के सुख-दुख के भागीदार बनते हैं।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए बीकानेर के विकास में प्रभावी योगदान दे।
मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए इतिहासकार प्रोफेसर डॉ. अनिला पुरोहित ने कहा कि बीकानेर शहर लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान परंपराओं के संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कार्य हुए हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए हाजी फरमान अली ने कहा कि बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति देश भर में विख्यात है। बीकानेर ने देश और दुनिया को अनेक रत्न दिए हैं, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में बीकानेर को विशेष पहचान दिलाई है।

मुख्य वक्ता के रूप में पत्र वाचन करते हुए कवियत्री-आलोचक डाॅ.रेणुका व्यास ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द  बीकानेर की निजी पहचान है। यह हमारे अस्तित्व का आधार है। इसे खोना हम अफोर्ड नहीं कर सकते। हमें यह भी याद रखना होगा कि कट्टरता सदैव नुकीले पत्थरों जैसी होती है। नुकीले उसे सम नापतोल में लाना होता है। यह सम नाप तोल ही आपसी समझ है। यही साम्प्रदायिक सद्भाव है, सहिष्णुता है।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने बीकानेर को कला धर्मी शहर बताया और कहा कि कला और संस्कृति को जीवंत रखना बीकानेर की तासीर है। उन्होंने कहा कि यहां की होली और गणगौर जैसे त्यौहार इस परंपरा को और अधिक समृद्ध करते हैं।

रंगकर्मी-पत्रकार -साहित्यकार मधु आचार्य “आशावादी”, डाॅ. अजय जोशी, राजाराम स्वर्णकार, कमल रंगा, अविनाश व्यास, एडवोकेट महेंद्र जैन, अब्दुल शकूर सिसोदिया, जुगल पुरोहित ने संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम में जाकिर अदीब, एन.डी.रंगा, चंद्रशेखर जोशी, प्रोफेसर राजेन्द्र पुरोहित, गायक अली-गनी, मुकेश पोपली, राजशेखर पुरोहित, गौरीशंकर प्रजापत, शिवशंकर व्यास, योगेंद्र पुरोहित, प्रेम नारायण व्यास, बी.एल.नवीन, विपल्व व्यास, योगेश व्यास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

संगोष्ठी सह संयोजक आत्माराम भाटी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

Organized by Rao Bikaji Sansthan: Seminar on communal harmony and Bikaner

Communal harmony is deeply ingrained

Bikaner, MaruSangram. On the eve of the 535th foundation day of Bikaner city, a seminar was organized at Jubilee Nagri Bhandar under the joint aegis of Rao Bikaji Sansthan and District Administration.

Program coordinator and senior poet storyteller Rajendra Joshi, while changing the subject, told about the youth of Bikaner at the age of 535 years.

He said that the youth of Bikaner is moving ahead with the times. These are good signs. He said that the citizens of Bikaner are warm-hearted, contented, cultured and tolerant. This is the reason why communal harmony is deeply rooted here.

Poet-critic Saral Visharad presided over the seminar. He said that Bikaner’s communal harmony is special for the whole country where people of all religions and castes celebrate Teej festival by sitting together and become partners in each other’s happiness and sorrow.

He said that the young generation should contribute effectively in the development of Bikaner by using their energy positively.
Speaking as the chief guest, historian Professor Dr. Anila Purohit said that the city of Bikaner is continuously establishing new dimensions of development. During this, commendable work has also been done in the direction of preservation of traditions.

Speaking as a special guest, Haji Farman Ali said that Bikaner’s Ganga Jamuni culture is famous across the country. Bikaner has given many gems to the country and the world, who have given special recognition to Bikaner in their respective fields.

While reading the letter as the main speaker, poet-critic Dr. Renuka Vyas said that communal harmony is the personal identity of Bikaner. It is the basis of our existence. We cannot afford to lose it. We also have to remember that bigotry is always like sharp stones. Pointed he has to be brought into balance. This equal measure is mutual understanding. This is communal harmony, tolerance.

In the seminar, the speakers described Bikaner as an art-righteous city and said that keeping art and culture alive is the effect of Bikaner. He said that festivals like Holi and Gangaur here enrich this tradition further.

Artist-journalist-writer Madhu Acharya “Optimist”, Dr. Ajay Joshi, Rajaram Swarnakar, Kamal Ranga, Avinash Vyas, Advocate Mahendra Jain, Abdul Shakur Sisodia, Jugal Purohit established dialogue.

Zakir Adeeb, N.D. Ranga, Chandrashekhar Joshi, Professor Rajendra Purohit, singer Ali-Gani, Mukesh Popli, Rajshekhar Purohit, Gaurishankar Prajapat, Shivshankar Vyas, Yogendra Purohit, Prem Narayan Vyas, B.L.Naveen, Vipalv Vyas. Many people including Yogesh Vyas were present.

Seminar co-coordinator Atmaram Bhati expressed gratitude to all. The program was coordinated by Sanjay Purohit.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts