June 22, 2026 1:19 am

मतदाता सूचियों में पंजीकरण का जागरूकता अभियान: आंगनबाड़ी केंद्रों में सजाई रंगोलियां, देखें फोटो….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

मतदाता सूचियों में पंजीकरण का जागरूकता अभियान: आंगनबाड़ी केंद्रों में सजाई रंगोलियां….

बीकानेर, @MaruSangram। मतदाता सूचियों में पंजीकरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से लगातार दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर रंगोलियां सजाई गई।

स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगोली सजाते हुए पात्र और वंचित लोगों से मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने का आह्वान किया गया। विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोली सजाई गई। इसमें शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।

महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त किए गए। इन प्रभारियों की देखरेख में विभिन्न स्थानों पर रंगोली सजाई गई।

कलेक्ट्रेट परिसर में बाल विकास परियोजना अधिकारी शक्ति सिंह कच्छावा, स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी, सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे। जागरूकता के कार्यक्रमों की श्रंखला में 26 अप्रैल को काव्य गोष्ठी तथा 28 को एनजीओ संवाद का आयोजन किया जाएगा।

Awareness campaign of registration in voter lists: Rangolis decorated in Anganwadi centers….

Bikaner, @MaruSangram. Rangolis were decorated at various places for the second consecutive day for the purpose of creating awareness about registration in voter lists.

The SVEEP Cell, on behalf of the Women and Child Development Department, while decorating Rangoli at all the Anganwadi centers of the district, appealed to the eligible and underprivileged people to add their names to the voter lists. Rangoli was decorated by the department in the collectorate premises. Anganwadi workers of urban areas participated in this.

Deputy Director of Women and Child Development Department Sharda Chowdhary said that block-wise in-charges have been appointed for the programme. Rangoli was decorated at various places under the supervision of these in-charges.

Child Development Project Officer Shakti Singh Kachhawa, SVEEP Cell’s Gopal Joshi, Sudhir Mishra etc. were present in the Collectorate premises. In the series of awareness programmes, poetry symposium will be organized on 26th April and NGO dialogue on 28th.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts