June 22, 2026 8:13 pm

संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2022 की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी- अभ्यर्थी 20 से 22 अप्रेल तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2022 की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी- अभ्यर्थी 20 से 22 अप्रेल तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति.….

जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के प्रथम प्रश्न-पत्र जनरल स्टडीज एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र सोशल वर्क, लॉ की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा 28 जनवरी 2023 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।

आयोग के उप सचिव श्री सुनिल रांका ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 20 अप्रेल से 22 अप्रेल 2023 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होगी प्रविष्टियां-

आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें।

वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया-

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।

ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 20 से 22 अप्रेल 2023 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। 

आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Model Answer Keys of Protection Officer Competitive Examination-2022 released on the website- Candidates will be able to file online objections from 20 to 22 April…..

Jaipur, @MaruSangram. Rajasthan Public Service Commission has released the model answer keys of Protection Officer (Women Empowerment Department) Competitive Examination-2022 first question paper General Studies and second question paper Social Work, Law on the website. This examination was organized by the commission on 28 January 2023.

Commission’s Deputy Secretary Mr. Sunil Ranka told that if any candidate has any objection on these model answer keys, he can register his objection online from April 20 to April 22, 2023 till 12:00 pm with the prescribed fee.

Entries will have to be done in the order of the model question paper-

Objections will have to be entered in the serial order of the model question paper available on the website of the Commission. The model question papers of this examination are available on the website of the Commission. Submit objection online only with proof of standard (standard, authentic) books.

Objections will not be considered if the required proof is not attached. Apart from the candidates who appeared in the said examination, if any other person lodges an objection, no consideration will be given to them.

Fee and procedure for filing objection

The objection fee for each question has been fixed by the commission at Rs 100/- (service fee extra). Candidates can register objections on the questions by login to the SSO portal and selecting the recruitment portal and clicking on the link (Question Objection) available for the above examination. Objections will be accepted online only.

The link for online objections will be available from 20 to 22 April 2023 till 12 midnight only. The link will be deactivated after the specified time period. Objections sent through any other means will not be accepted.

Objections will be taken only once. In case of any technical difficulty in this regard, candidates can contact recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in by e-mail or on phone numbers 9352323625 and 7340557555.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts