

मीडियाकर्मी बनकर आये आरोपियों ने अतीक-अशरफ को मारी गोली, सरेंडर किया, मौके पर लगाए जय श्रीराम के नारें, देखें विडियो….
उत्तरप्रदेश, @MaruSangram। अतीक और अशरफ पर गोली बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले तीनों हमलावरों की पहचान सामने आ गई है। इन तीनों की पहचान सन्नी, लवलेश और अरुण के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक ये तीनों आरोपी कथित मीडियाकर्मी बनकर यहां आए थे और इसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। तीनों हमलावरों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
गौरतलब है कि माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान दोनों भाई भारी सुरक्षा घेरे में थे और मीडिया के कैमरे चालू थे।
अचानक बोला हमला
बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में शनिवार रात हत्या कर दी गई। इन दोनों को पुलिस की टीम मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल ले गई थी। मेडिकल जांच के बाद इन दोनों को लेकर पुलिस की टीम वापस लौट रही थी। अशरफ और अतीक मीडिया के कैमरों के सामने थे और अपनी बाइट दे रहे थे। तभी अचानक तीनों आरोपी हमला बोल देते हैं और अतीक और अशरफ की हत्या कर देते हैं।
आरोपियों के पास से मिले फेक कैमरे
बताया जाता है कि तीनों हमलावर मीडियाकर्मी के रूप में वहां पर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक यह तीनों अतीक अहमद से बाइट लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान तीनों ने पहले अतीक और फिर अशरफ के ऊपर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर डाली। इसके बाद तीनों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बाद में पुलिस ने उनके पास से जो कैमरा और माइक आइडी बरामद की है वह फेक है। बताया जाता है कि उनके पास डमी कैमरा था और उसमें बैटरी तक नहीं लगी थी।
The accused who came posing as media personnel shot Atiq-Ashraf, surrendered, raised slogans of Jai Shri Ram on the spot, watch video….
Uttar Pradesh, @MaruSangram. The identity of the three assailants who shot Atiq and Ashraf dead has come to the fore. All three have been identified as Sunny, Lavlesh and Arun.
According to the information, these three accused had come here as alleged media persons and after that they carried out the incident. All the three assailants surrendered before the police soon after the incident.
Significantly, mafia-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf were shot dead in Prayagraj on Saturday night. During this both the brothers were under heavy security cordon and media cameras were on.
sudden attack
Please tell that Atiq Ahmed and his brother Ashraf Ahmed were murdered in Prayagraj on Saturday night. Both of them were taken by the police team to Colvin Hospital for medical examination. After the medical examination, the police team was returning with both of them. Ashraf and Ateeq were in front of the media cameras and giving their bites. Then suddenly all the three accused attack and kill Atiq and Ashraf.
Fake cameras recovered from the accused
It is said that all the three attackers had reached there as media persons. According to the police, all three were trying to take a bite from Atiq Ahmed. Meanwhile, the three first shot Atiq and then Ashraf and killed them. After this all three surrendered before the police. Later the camera and mic ID recovered by the police from them are fake. It is said that he had a dummy camera and it did not even have a battery.
Author: Jitu Kumar







