
अधिक से अधिक ग्रामीण उठाएं महंगाई राहत शिविरों का लाभ…..
श्री भाटी ने गाढवाला से किलचू सड़क नवीनीकरण कार्य का किया शिलान्यास
बीकानेर, @MaruSangram। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को गाढ़वाला से किलचू तक सड़क नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में 6 किलोमीटर लंबी सड़क पर नब्बे लाख रूपए व्यय किए जाएंगे।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब और आम आदमी की हितेषी सरकार है। सरकार का प्रयास है कि आमजन को राहत से महंगाई से राहत मिले। क्षेत्र का विकास हो और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जा सके।
सरकार इसी सोच के साथ पिछले साढे 4 वर्षों से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन के हित से जुड़ी अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समान रूप से इनका लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में की गई घोषणाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए 24 अप्रैल से महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक ग्रामीण इन शिविरों का लाभ उठाएं तथा शिविर स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को सौ यूनिट तथा किसानों को दो हजार यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध करवाकर बड़ी राहत दी है। वहीं 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर तथा एक करोड़ से अधिक परिवारों अन्नपूर्णा किट उपलब्ध करवाना सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसके मद्देनजर विकास के अनेक कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से बड़ी संख्या में आमजन को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने गाढवाला में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल दुरुस्त करने और आवश्यकता के नए ट्यूबवेल के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। यहां की महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में फर्नीचर और प्रयोगशाला उपकरणों के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि पूर्व में यहां के उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए खेल सामग्री हेतु 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह सामग्री शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव से खेल प्रतिभाएं निकलें और देशभर में प्रदेश का नाम रोशन करें, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर रामनिवास सियाग, सहीराम सियाग, जगदीश कस्वां, सार्वजनिक निर्माण के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, गाढवाला सरपंच सुमन सारण, मोहनलाल सारण, पूर्व उप प्रधान भंवर गोदारा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
More and more villagers should take advantage of inflation relief camps….
Shri Bhati laid the foundation stone of Gadhwala to Kilchu road renovation work
Bikaner, @MaruSangram. Energy Minister Shri Bhanwar Singh Bhati laid the foundation stone of road renewal work from Garhwala to Kilchu on Saturday. Ninety lakh rupees will be spent on a 6 kilometer long road in compliance with the Chief Minister’s budget announcement.
On this occasion, the Energy Minister said that the state government is a benevolent government of the poor and the common man. The effort of the government is to provide relief to the common man from inflation. The area should be developed and employment opportunities could be provided for the youth.
The government has been working with this thought for the last four and a half years. He said that many schemes related to the interest of the common man have been started by the government and their benefits are being provided equally to every eligible person.
The Energy Minister said that dearness relief camps are being organized from April 24 to take the benefit of the recent announcements made by the Chief Minister to every eligible person. Maximum number of villagers should take advantage of these camps and get themselves registered after reaching the camp site. He said that a big relief has been given by providing 100 units of electricity to domestic consumers and 2,000 units to farmers free of cost. On the other hand, providing gas cylinders for Rs 500 to 76 lakh families and Annapurna kits to more than one crore families shows the sensitive thinking of the government.
Energy Minister said that the development of Kolayat assembly constituency is his top priority. In view of this, many works of development are being done. He said that the construction of this road would provide relief to a large number of people.
On this occasion, the Energy Minister directed to repair tubewells in Garhwala to solve the drinking water problem and to send proposals for new tubewells if required. Announced to give five lakh rupees from MLA fund for furniture and laboratory equipment in Mahatma Gandhi English Medium School here.
Author: Sarjit Singh







