February 13, 2026 10:07 am

आपदा प्रबंधन मंत्री ने नगरपालिका खाजूवाला क्षेत्र में सड़कों का किया शिलान्यास…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

आपदा प्रबंधन मंत्री ने नगरपालिका खाजूवाला क्षेत्र में सड़कों का किया शिलान्यास…..

सुरक्षित परिवहन में सड़कों की भूमिका अहम

बीकानेर, @MaruSangram। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल ने शुक्रवार को नगरपालिका खाजूवाला क्षेत्र की सात सी.सी. सड़को का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुरक्षित परिवहन के लिए अच्छी सड़कें बहुत जरूरी हैं। इसके मद्देनजर पालिका क्षेत्र में सड़कों पर विशेष काम प्रारंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खाजूवाला क्षेत्र के विकास में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में खाजूवाला को प्रगति के पथ पर बढ़ाया जाएगा।

इन स्थानों पर बनेंगी सड़कें आपदा प्रबंधन मंत्री ने शहीद ओमप्रकाश के घर से आत्माराम के घर तक 450 मीटर, बिजली बोर्ड के सामने से सब्जी मण्डी तक वाया मस्जिद रोड़ व भगत सिंह चौक 1300 मीटर, वन विभाग ऑफिस बालाजी मेडिकल के सामने से डूडी पेट्रोल पंप दंतौर रोड़ तक 500 मीटर, सोसायटी रोड से घनजी बुच्चा व किशन लाल के घर तक 300 मीटर, सीएचसी रोड सुभाष चमड़िया की दुकान से बंशी सोनी के घर तक 350 मीटर, खाजूवाला सीएचसी के आगे तेरापंथ भवन से सिंह सभा गुरुद्वारा तक वार्ड नं. 19 में 533 मीटर तथा हसन खान के घर से जीवराज सिंह राठौड़ के घर तक वार्ड नं. 23 में 125 मीटर सहित कुल 3 हजार 558 मीटर सड़कों का शिलान्यास किया।

लगभग 203 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान जिला परिषद् सदस्य सरिता चौहान, खाजूवाला उपखंड अधिकारी श्योराम, सीओ विनोद बरोड़, एसएचओ अरविंद सिंह, तहसीलदार दर्शना, दंतोर उपतहसीलदार अनोपाराम, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल कुमार खत्री, सहायक अभियंता राजकुमार चोटिया, कनिष्ठ अभियंता रामकिशन, रामेश्वर लाल गोदारा, पदमाराम, रामकुमार तेतरवाल सहित गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Disaster Management Minister laid the foundation stone of roads in Nagar Palika Khajuwala area…..

Roads play an important role in safe transportation

Bikaner, @MaruSangram. Disaster Management and Assistance Department Minister Shri Govind Ram Meghwal on Friday inaugurated seven CCs of Nagarpalika Khajuwala area. The foundation stones of the roads were laid.

Speaking on the occasion, he said that good roads are very important for safe transportation. In view of this, special works have been started on the roads in the municipal area. He said that there will be no shortage of resources in the development of Khajuwala area. In the coming times, Khajuwala will be promoted on the path of progress.

Roads will be built at these places: 450 meters from Martyr Omprakash’s house to Atmaram’s house, 450 meters from Electricity Board to Sabzi Mandi via Masjid Road and Bhagat Singh Chowk 1300 meters, 1300 meters from Forest Department Office Balaji Medical, Dudi Petrol Pump 500 meters up to Dantor Road, 300 meters from Society Road to Ghanji Buchha and Kishan Lal’s house, 350 meters from CHC Road Subhash Leather Shop to Banshi Soni’s house, Ward no. 19 in 533 meters and from Hasan Khan’s house to Jivraj Singh Rathore’s house in ward no. In 23, including 125 meters, a total of 3 thousand 558 meters of roads were laid.

These roads will be constructed by the Public Works Department at a cost of about Rs 203 lakh.
During this, Zilla Parishad member Sarita Chauhan, Khajuwala subdivision officer Sheoram, CO Vinod Barod, SHO Arvind Singh, Tehsildar Darshana, Dantor sub-tehsildar Anoparam, Executive Engineer of Public Works Department Kamal Kumar Khatri, Assistant Engineer Rajkumar Chotia, Junior Engineer Ramkishan, Rameshwar Lal Godara Dignitary villagers including Padmaram, Ramkumar Tetarwal were present.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts