March 5, 2026 3:53 pm

कोरोना के 19 और पॉजिटिव, नई लहर में अब तक कुल पॉजिटिव केस हुए 150…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

कोरोना के 19 और पॉजिटिव, नई लहर में अब तक कुल पॉजिटिव केस हुए 150…..

बीकानेर, @MaruSangram। कोरोना संक्रमण सामान्य रफ्तार के साथ जारी है। गुरुवार को आए 19 पॉजिटिव मामलों के साथ कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि वर्तमान जारी नई लहर में अब तक कुल 150 पॉजिटिव व्यक्ति सामने आए हैं। गुरुवार को आए 19 पॉजिटिव में से 16 बीकानेर शहर के जबकि 3 ग्रामीण क्षेत्रों से है। 18 व्यक्ति वैक्सीन से प्रतीक्षित है। 3 व्यक्ति विभिन्न वार्ड में पहले से भर्ती है जबकि शेष घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं।

चार पॉजिटिव व्यक्तियों की हरिद्वार, गुरुग्राम, जबलपुर व उज्जैन की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है। 19 केस में से 7 में खांसी, जुकाम व बुखार जैसे कोई लक्षण परिलक्षित नहीं हुए हैं यानी कि एसिंप्टोमेटिक है।

19 more positive cases of Corona, 150 positive cases so far in the new wave…..

Bikaner, @MaruSangram. Corona infection continues with normal pace. With 19 positive cases reported on Thursday, the total number of active cases has increased to 91.

Chief Medical and Health Officer Dr. Mohammad Abrar Panwar said that in the current ongoing new wave, a total of 150 positive persons have come forward so far. Out of 19 positives on Thursday, 16 are from Bikaner city while 3 are from rural areas. 18 people are awaited from the vaccine. 3 persons are already admitted in different wards while the rest are isolated at home.

Travel history of four positive persons to Haridwar, Gurugram, Jabalpur and Ujjain has come to the fore. In 7 out of 19 cases, no symptoms like cough, cold and fever have been shown, that is, asymptomatic.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts