May 15, 2026 5:45 pm

बीकानेर स्थापना दिवस पर कला प्रदर्शनी 17-18 को सूचना केंद्र सभागार में होगा आयोजन….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर स्थापना दिवस पर कला प्रदर्शनी 17-18 को सूचना केंद्र सभागार में होगा आयोजन….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर प्रयास वेलफेयर सोसायटी, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, नाबार्ड एवं राजस्थानी पाग-पगड़ी कला संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 17 व 18 अप्रैल को दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन सूचना केन्द्र सभागार में किया जाएगा।

आयोजन से जुड़े धर्मेन्द्र छंगाणी एवं कृष्ण चंद पुरोहित ने बताया कि प्रदर्शनी में चित्रकला, उस्ताकला, मॉर्डन आर्ट, चंदा, पाग-पगड़ी-साफा तथा क्राफ्ट आईटम प्रदर्शित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ 17 अप्रैल को प्रातः 11 बजे होगा तथा 18 अप्रैल को ‘बीकानेर प्रगति के सौपान पर’ विषय पर परिचर्चा की जाएगी।

इस दौरान मोना सरदार डूडी, मुकेश सांचीहर, कृष्णचंद पुरोहित, मोहित पुरोहित, कमल किशोर जोशी, रामकुमार भादाणी, रवि उपाध्याय, शौकत अली उस्ता, सैफ अली उस्ता, गणेश रंगा, सुनील रंगा, पेंटर धर्मा, तनीषा निर्वाण, मंशा रावत, काजल गुर्जर, शीला वर्मा, आदित्य पुरोहित इत्यादि कलाकारों की कला कृतियां प्रस्तुत की जाएंगी।

Art exhibition on Bikaner Foundation Day will be organized on 17-18 in Information Center Auditorium….

Bikaner, @MaruSangram. On the occasion of Bikaner Foundation Day, a two-day art exhibition will be organized on April 17 and 18 under the joint auspices of Prayas Welfare Society, Information and Public Relations Office, NABARD and Rajasthani Pag-Pagdi Art Culture Institute in the Information Center Auditorium.

Dharmendra Chhangani and Krishna Chand Purohit associated with the event said that painting, Ustkala, Modern Art, Chanda, pag-turban-safa and craft items will be displayed in the exhibition.

He told that the exhibition will be inaugurated on April 17 at 11 am and on April 18 there will be a discussion on the topic ‘Bikaner Pragati Ke Saupan Par’.

During this Mona Sardar Dudi, Mukesh Sanchihar, Krishnachand Purohit, Mohit Purohit, Kamal Kishore Joshi, Ramkumar Bhadani, Ravi Upadhyay, Shaukat Ali Usta, Saif Ali Usta, Ganesh Ranga, Sunil Ranga, Painter Dharma, Tanisha Nirvana, Mansha Rawat, Kajal Gurjar Art works of artists like Sheela Verma, Aditya Purohit etc. will be presented.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts