July 31, 2026 2:19 am

श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा सेंटर आंदोलन: 19 गांवों में जनसंपर्क, 5 अगस्त के जनआंदोलन में शामिल होने की अपील….

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर आंदोलन तेज। कांग्रेस युवा नेता हरिराम बाना ने 19 गांवों में जनसंपर्क कर 5 अगस्त के जनआंदोलन में शामिल होने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर Maru Sangram News पर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा सेंटर आंदोलन: 19 गांवों में जनसंपर्क, 5 अगस्त के जनआंदोलन में शामिल होने की अपील….

ट्रोमा के हक व अधिकार के लिए मिलकर उठाए आवाज- बाना

श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा सेंटर आंदोलन: 19 गांवों में जनसंपर्क, 5 अगस्त के जनआंदोलन में शामिल होने की अपील….

श्रीडूंगरगढ़, ।। Maru Sangram News ।।
श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन अब गांव-गांव तक पहुंच गया है। कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना ने कहा कि ट्रोमा सेंटर श्रीडूंगरगढ़ की जनता का हक और अधिकार है। इसके लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं के बाद गोल्डन ऑवर्स में घायलों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

बुधवार को आंदोलन रथ ने क्षेत्र के 19 गांवों का दौरा किया। इस दौरान सालासर, पुदंलसर, बाना, रीड़ी, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा बास, इंदपालसर राईकान, हथाणा जोहड़, धर्मास, नोसरिया मिंगसरिया, बाडेला, धनेरू, बरजांगसर, कुनपालसर, केऊ पुरानी, केऊ नई, जाखासर नया, जाखासर पुराना और रानासर सहित विभिन्न गांवों में संपर्क सभाएं आयोजित की गईं।

सभाओं में ग्रामीणों से 5 अगस्त को उपखंड मुख्यालय पर प्रस्तावित जनआंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि ट्रोमा सेंटर किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का अधिकार है। इसलिए सभी लोगों को पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए।

सभा में ट्रोमा सेंटर की आवश्यकता, सड़क दुर्घटनाओं के दौरान समय पर उपचार की अहमियत, भामाशाह की स्वीकृति तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अभियान में हरिराम बाना के साथ भगवाननाथ कलवानियां, नीरू चौधरी, संतोष गोदारा, जगराम बाना, नारायणनाथ कलवानिया, ओमप्रकाश बेनीसर, मोशीन खान, दिनेश पिलानिया, सुभाष, नारायण डूडी, बुधराम गांधी, लालचंद कड़वासरा, डूंगर सिंवर, नरेंद्र धतरवाल, शंकर नायक, बाबूलाल गोदारा, गणेश खिलेरी, मनोज गोदारा, रोहित गुर्जर और विकी प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी संपर्क सभाओं में शामिल हुए।

Maru Sangram News लगातार श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा सेंटर आंदोलन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Sridungargarh Trauma Center Movement: Public outreach in 19 villages, appeal to join the public movement on August 5th…

Bana, raise voice for trauma rights

Shridungargarh Trauma Center Movement: Public outreach in 19 villages, appeal to join the public movement on August 5th…

Shridungargarh, ।। Maru Sangram News ।।
The ongoing public movement demanding the opening of a trauma center in Sridungargarh has now reached every village. Young Congress leader Hariram Bana said that a trauma center is the right and privilege of the people of Sridungargarh. For this, all citizens must unite and raise their voices so that the injured can receive timely and better treatment during the golden hour after road accidents.

On Wednesday, the movement chariot visited 19 villages in the area. During this period, contact meetings were held in various villages, including Salasar, Pudalsar, Bana, Ridi, Indpalsar Sankhlan, Indpalsar Bada Bas, Indpalsar Raikan, Hathana Johad, Dharmas, Nosaria Mingsaria, Badela, Dhaneru, Barjangsar, Kunpalsar, Keu Purani, Keu Nai, Jakhasar Naya, Jakhasar Purana, and Ranasar.

At the meetings, villagers were urged to participate in large numbers in the proposed public movement at the subdivision headquarters on August 5th. Speakers stated that a trauma center is not the right of any political party, but of the people of the entire region. Therefore, everyone should rise above party boundaries and unite on this public issue.

The meeting also discussed topics such as the need for a trauma center, the importance of timely treatment during road accidents, the approval of Bhamashah, and the expansion of health facilities.

Along with Hariram Bana, many activists including Bhagwannath Kalwania, Neeru Chaudhary, Santosh Godara, Jagram Bana, Narayannath Kalwania, Omprakash Benisar, Moshin Khan, Dinesh Pilania, Subhash, Narayan Doodi, Budhram Gandhi, Lalchand Kadwasra, Dungar Sinwar, Narendra Dhatarwal, Shankar Nayak, Babulal Godara, Ganesh Khileri, Manoj Godara, Rohit Gurjar and Vicky Prajapat were present in this campaign. A large number of villagers also participated in the contact meetings in various villages.

Maru Sangram News will continue to bring you every important update related to the Sridungargarh Trauma Centre movement.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts