
भाजपा के स्थापना दिवस: युवा मोर्चा देहात ने बीछवाल में शमशान भूमि की साफ सफाई की….
बीकानेर, @MaruSangram। भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके चलते विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में शुक्रवार को युवा मोर्चा देहात द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया गया।
देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बीछवाल मंडल में शमशान भूमि की साफ सफाई की गयी।
देहात अध्यक्ष सिंवर ने बताया कि बीकानेर देहात के सभी मंडलों पर 7 अप्रैल 2023 को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहीद स्मारकों, सार्वजनिक स्थलो, पार्कों, शमशान भूमि आदि प्रमुख सफाई अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान में जिला महामंत्री घनश्याम रामावत, मंडल संयोजक श्रीराम धायल, विकाश बिश्नोई मंडल अध्यक्ष जितेंद्र, अशोक दास, गजेंद्र, दीपक, राधेश्याम, प्रदीप, मीडिया संयोजक विकास, धनराज, शिव चौधरी, सन्नी गहलोत, अनिल, संजय, हिमांशु, संदीप सहित अन्य सदस्य ने सहयोग किया।
इस सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रमों के लिए जिम्मेवारी भी सौंपी गयी है। जिसमें जिला संयोजक सुनील भांभू, सहसंयोजक चैनसिंह राजपुरोहित, सहसयोंजक रामदेव सोनी को बनाया गया। सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत 12 अप्रैल को चिकित्सा शिविर एवम कैरियर काउंसलिंग कैंप के लिए नोखा विधानसभा प्रभारी प्रदीप सारस्वत, खाजूवाला विधानसभा प्रभारी रामदेव सोनी, लूणकरणसर विधानसभा प्रभारी महावीर गाट, श्रीकोलायत विधानसभा प्रभारी मुरलीधर सैन, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी भवानी शंकर तावनिया को बनाया गया हैं।
BJP’s Foundation Day: Yuva Morcha Dehat cleaned the cremation ground in Bichwal….
Bikaner, @MaruSangram. BJP’s foundation day is being celebrated as Social Justice Week from 6 to 14 April. Due to this, various types of programs will be organized. In this episode, a cleanliness drive was organized by Yuva Morcha Dehat on Friday.
Under the leadership of Country President Jasraj Sinwar, the workers of Yuva Morcha cleaned the cremation ground in Bichwal Mandal.
Dehat President Sinwar said that on 7 April 2023, a major cleanliness campaign was organized at all the mandals of Bikaner Dehat, under the cleanliness campaign, at martyr’s memorials, public places, parks, cremation grounds etc.
District General Secretary Ghanshyam Ramavat, Mandal Coordinator Shriram Dhayal, Vikash Bishnoi Mandal President Jitendra, Ashok Das, Gajendra, Deepak, Radheshyam, Pradeep, Media Coordinator Vikas, Dhanraj, Shiv Chaudhary, Sunny Gehlot, Anil, Sanjay, Himanshu, Sandeep and others in the campaign Member contributed.
Responsibilities have also been assigned for the programs under this week. In which district convenor Sunil Bhambhu, co-coordinator Chainsingh Rajpurohit, co-coordinator Ramdev Soni were made. Pradeep Saraswat, Khajuwala Assembly in-charge Ramdev Soni, Lunkaransar Assembly in-charge Mahavir Gat, Shrikolayat Assembly in-charge Murlidhar Sain, Sridungargarh Assembly in-charge Bhawani Shankar Tawnia have been made for medical camp and career counseling camp on April 12 under Social Justice Week. .
Author: Sarjit Singh







