
राष्ट्र स्तरीय खादी ग्रामोद्योग सम्मेलन: विभिन्न सत्रों में किया खादी के विकास पर मंथन
बीकानेर, @MaruSangram। दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग सम्मेलन के पहले दिन तीन सत्र आयोजित हुए।
प्रथम सत्र में खादी और आजादी का आन्दोलन विषय पर इन्दूभुषण गोयल, अनिल शर्मा और सवाई सिंह ने अपनी बात रखी।
दूसरे सत्र में स्वरोजगार में खादी का योगदान विषय पर जवाहर सिंह, लोकेंद्र भारतीय, संदीप सिंह आदि ने उद्बोधन दिया। तीसरे सत्र की शुरुआत ‘जय जगत पुकारे जा’ गीत के साथ हुई। इस दौरान ‘खादी उत्पादों के विपणन में बैंकों का योगदान’ विषय पर तमिलनाडू के वैल्यू स्वामी, प्रदीप जैन, मनोज व्यास, कपिल पुरोहित आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य ने बताया कि दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत प्रार्थना सभा, योगा और व्यायाम के साथ होगी। वहीं दूसरे दिन खादी संस्थाओं के उन्नयन में आधुनिक तकनीकी की भूमिका और खादी उत्पादों के विक्रय में फैशन डिजाइनिंग का उपयोग विषय पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा।
इस दिन बुनाई सत्र भी आयोजित होगा। वहीं खुला सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसमें आमजन के विचार रखे जाएंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन शांति और अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी ने किया।
National Level Khadi Village Industry Conference: Brainstormed on the development of Khadi in different sessions
Bikaner, @MaruSangram. Three sessions were organized on the first day of the two-day National Level Khadi and Village Industries Conference.
In the first session, Indubhushan Goyal, Anil Sharma and Sawai Singh spoke on the topic of Khadi and freedom movement.
In the second session Jawahar Singh, Lokendra Bhartiya, Sandeep Singh etc. gave speeches on the contribution of Khadi in self-employment. The third season started with the song ‘Jai Jagat Pukare Ja’. During this, Value Swamy, Pradeep Jain, Manoj Vyas, Kapil Purohit etc. from Tamil Nadu expressed their views on the topic ‘Banks’ contribution in marketing of Khadi products’.
District convenor of Gandhi Darshan Samiti, Sanjay Acharya told that the second day’s programs will start with prayer meeting, yoga and exercise. On the second day, lectures will be given by experts on the role of modern technology in the upgradation of Khadi institutions and the use of fashion designing in the sale of Khadi products.
Weaving session will also be organized on this day. There will be an open session. In which the views of the common people will be kept. Manish Sharma, director of the Directorate of Peace and Non-violence, will be present on the last day of the programme. The program was coordinated by Gopal Joshi, IC Coordinator of Zilla Parishad.
Author: Jitu Kumar







