June 22, 2026 5:47 pm

बीकानेर जिले के इस विधानसभा क्षेत्र के व्यक्तियों ने जनकल्याणकारी बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

बीकानेर जिले के इस विधानसभा क्षेत्र के व्यक्तियों ने जनकल्याणकारी बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

जयपुर/बीकानेर, @MaruSangram। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए पेश किए गए जनकल्याणकारी बजट पर खाजूवाला, बीकानेर से आए प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया।

श्री गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि बजट में किसान, युवा, विद्यार्थी सहित सभी वर्गों को राहत प्रदान की गई है।

योजनाओं का त्वरित लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही, 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा से आमजन को राहत मिलेगी। नए जिलों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में समयबद्ध प्रगति होगी।

श्री गहलोत ने उपस्थित सभी लोगों का आह्वान किया कि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करें।

आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने कहा कि खाजूवाला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में कई घोषणाएं की हैं। पेयजल तथा सिंचाई कार्यों के लिए लगभग 650 करोड़ रूपए, क्षेत्र के सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 500 करोड़ रूपए के अलावा नहरी तंत्र मजबूत करने तथा अस्पताल आदि कार्यों के लिए बजट में प्रावधान करने पर श्री मेघवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खाजूवाला के जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

The people of this assembly constituency of Bikaner district expressed their gratitude to the Chief Minister for public welfare budget announcements.

Jaipur / Bikaner, @MaruSangram. A delegation from Khajuwala, Bikaner expressed gratitude to Chief Minister Ashok Gehlot on the public welfare budget presented for the overall development of the state by reaching the Chief Minister’s residence on Wednesday.

Mr. Gehlot said on the occasion that relief has been provided to all sections including farmers, youth, students in the budget.

Time-bound implementation of budget announcements will be done to make the benefits of the schemes reach the masses. Along with this, the announcement of creation of 19 new districts and 3 new divisions will provide relief to the common man. With the creation of new districts, there will be time-bound progress in all sectors including education, health and employment.

Mr. Gehlot called upon all the people present to benefit the last person by giving maximum publicity to the schemes of the state government.

Disaster Management and Assistance Minister Govind Ram Meghwal said that the Chief Minister has made several announcements in the budget for the all-round development of Khajuwala area. Mr. Meghwal expressed his gratitude to the Chief Minister for making provisions in the budget for about Rs.650 crore for drinking water and irrigation works, about Rs.500 crore for strengthening the road system of the region, besides strengthening the canal system and hospital etc. Public representatives and common people of Khajuwala were present on this occasion.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts