

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर NJCA के आह्वान पर शहर भर में निकाली वाहन रैली….
बीकानेर, @MaruSangram। NJCA (संयुक्त मंच) के आह्वान पर मंगलवार को सभी ट्रेड यूनियन व एसोशिएशन ( NWREU/UPRMS/SC/ST, and OBC ) के साथ पुरानी पेंशन बहाली को लेकरन्यु पैंशन योजना को हटाकर पुरानी पेंशन योजना लागु करने को लेकर संयुक्त मंच (एनजेसीए/नैशनल ज्वाइंट काउंसिल फॉर एक्शन, बीकानेर के तत्वाधान में बीकानेर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर लालजी होटल-सटा बाजार-कोटगेट-केईएम रोड-कलेक्टर ऑफिस के सामने से होते हुए तुलसी सर्कल व मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के मुख्य द्वार पर सम्पन्न हुआ।
इस दौरान वाहन रैली में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। संयुक्त मंच के संयोजक कॉम प्रमोद यादव, कॉम ब्रजेश ओझा, मोहनलाल बुनकर, शौकत अली
ने रैली के समापन पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर संबोधित कर कहा कि न हम राजनीति कर रहे है और न ही हमारा मुद्दा राजनीतिक है। सरकार को भी इस मसले को राजनीतिक चश्मे से न देखकर कर्मचारियों के हित को ध्यान रखकर करना चाहिए। आज जो लोग रिटायर हो रहे है। उन्हें 30 हजार की जगह 3 हजार पेंशन मिल रहा है, फिलहाल ये AIRF और मंच को मंजूर नही है
अब हमें समय खराब नहीं करना है, बल्कि एकजुट होकर, एक मकसद के लिए संघर्ष के लिए आगे बढ़ते ही रहना ही है।
आज पुरानी पेंशन की बात पर अर्थव्यवस्था का रोना रोया जा रहा है, एक ओर नेताओं को मनमानी पेंशन दी जा रही है। कर्मचारियों के नाम पर हमें खाली खजाना दिखाया जा रहा है। अब ये सब चलने वाला नही है। सच्चाई ये है कि ये सरकार वोट की चोट से डरती है, हमें तय करना है पेंशन हमारा अधिकार है। सरकार इसे चेरिटी या चुनावी रेवड़ी समझने की भूल न करे कि जब चाहो इसे बंद कर दो। उन्होंने कहाकि कि इस बारे में सरकार से लगातार वार्ता चल रही है लेकिन कोई नतीजा नही निकला। लिहाजा अब राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली योजना संघर्ष मंच का गठन कर संघर्ष शुरू किया गया है।
हस्ताक्षर अभियान को आप सभी ने कामयाब बनाया। आज देश भर में धरना प्रदर्शन हो रहे है। अब हमारे सामने सिर्फ एक लक्ष्य है। पुरानी पेंशन को बहाल कराना। इसी में हम सभी को पूरी ताकत लगाना हैं।
एक तरफ दावा किया जा रहा है कि ये राष्ट्रवादियों की सरकार हैं, दूसरी तरफ कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सरकार हमारी जायज मांगो को भी सुनने को तैयार नही हैं। अब सरकारी कर्मचारी जाग गया है। हम सब तब तक लड़ेंगे जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नही करती है। इस धरना प्रदर्शन में रेलवे के अलावा अन्य केंद्रीय कर्मचारियों और नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
कॉम गणेश वशिष्ठ, कॉम विजय श्रीमाली दीनदयाल, वीरेंद्र चावल, मोहम्मद सलीम क़ुरैशी, आशु सोलंकी, सोंनु कुमार, शशिकांत, आनंद मोहन, सहजाद, मनोज, प्रभाकर गहलोत, निरंजन, देवेंद्र, पवन, सौरभ, जुगल, महावीर, संजीव, नंदू, राजेन्द्र, इंद्र मंडल नंदलाल, नरेंद्र, रवि, शाहिद अली, अज़ीम, हसन, धर्मेंद्र, देवेंद्र, हितेश, रामहँस, विजयपाल, रविंदर, अमित, पंकज, दाऊ लाल, संगीता शर्मा, विजय, अंकित के साथ सैकड़ो कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
Vehicle rally taken out across the city on the call of NJCA regarding restoration of old pension….
Bikaner, @MaruSangram. On the call of NJCA (Joint Forum) on Tuesday, Joint Forum (NJCA) for the implementation of the old pension scheme by removing the new pension scheme for the restoration of old pension along with all trade unions and associations (NWREU/UPRMS/SC/ST, and OBC) Under the auspices of National Joint Council for Action, Bikaner, starting from Bikaner Railway Station, passing through Lalji Hotel-Satta Bazar-Kotgate-KEM Road-in front of Collector Office, Tulsi Circle and ended at the main gate of Divisional Railway Manager’s Office.
During this, hundreds of employees participated in the vehicle rally. Com Pramod Yadav, Com Brajesh Ojha, Mohanlal Bunkar, Shaukat Ali are the convenors of the joint platform.
At the conclusion of the rally addressed at the main gate of the Divisional Railway Manager’s office and said that neither we are doing politics nor our issue is political. The government should also look at this issue keeping in mind the interest of the employees and not through political prism. Those who are retiring today. He is getting 3000 pension instead of 30000, at present this is not acceptable to AIRF and Manch.
Now we do not have to waste time, but unitedly, we have to keep moving forward for the struggle for a cause.
Today, the economy is being cried over the issue of old pension, on the one hand politicians are being given arbitrary pension. We are being shown empty treasury in the name of employees. All this is not going to work now. The truth is that this government is afraid of the loss of votes, we have to decide that pension is our right. The government should not make the mistake of considering it as a charity or an election gimmick to stop it whenever you want. He said that continuous talks are going on with the government in this regard but no result has come out. Therefore, now the struggle has been started at the national level by forming the Old Pension Restoration Scheme Sangharsh Manch.
Author: Jitu Kumar







