
अभियांत्रिकी महाविद्यालय में आज रोटरी रॉयल्स की प्रेरणा से एक और वाटर हट का लोकार्पण, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीकानेर, @MaruSangram। अभियांत्रिकी महाविद्यालय में आज अध्ययनरत बच्चों और कार्यरत कर्मचारियों की सुविधार्थ शीतल जल हेतु रोटरी वाटर हट का लोकार्पण किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य रोटे डॉ. मनोज कुडी जी द्वारा अपने परम मित्र एवम महाविद्यालय में पूर्व में सहकर्मी डॉ. विरेन्द्र चौधरी की स्मृति में आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर यह तीसरी वाटर हट बनवाई है।
आज इसका लोकार्पण शिक्षा से जुड़े और रोटरी रॉयल्स साथी कृषि विश्वविद्यालय के रोटे विपिन लड्ढा, ऊष्ट्र एव भेड़ अनुसंधान में कार्यरत वरिष्ठ साइंटिस्ट रोटे आशीष चोपड़ा, महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर रोटे डॉ. चक्रवर्ती नारायम श्रीमाली, शिक्षाविद और समाजसेवी रोटे डॉ सुनील गेरा जी और बीकानेर में सुविख्यात वक्ता रोटे ज्योति प्रकाश रंगा जी द्वारा किया गया।
इस से पूर्व महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों और रोटरी रॉयल्स के साथियों द्वारा स्व. डॉ. श्री विरेन्द्र चौधरी जी की स्मृति में विशाल पौधारोपण भी किया गया, जहां पर्यावरण प्रेमी प्राचार्य डॉ. मनोज कुडी जी द्वारा हमेशा की भांति इनकी रक्षार्थ ड्रीपिंग की भी पूर्ण व्यवस्था की गई।
रोटरी रॉयल्स टीम से मंगलवार को हुए कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटे डॉ. मनोज कुडी, आगामी अध्यक्ष रोटे पंकज पारीक, वरिष्ठ रोटे विपिन लड्ढा, रोटे जगदीप सिंह ओबेरॉय, रोटे डॉ. संदीप खरे, रोटे डॉ चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली, रोटे ज्योति प्रकाश रंगा, रोटे आशीष चौपड़ा, रोटे सुनील गेरा, रोटे ऋषि धामु, रोटे राजेश बावेजा, रोटे पूनम चंद सारस्वत, रोटे संजय गेरा जी आदि ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
सभी साथियों ने दिवंगत डॉ. श्री विरेन्द्र चौधरी की स्मृति में हुए इस प्रकल्प को मैत्रीभाव का सर्वश्रेष्ठ प्रकल्प बताया एवम श्रंद्धांजलि अर्पित करी।
In engineering college today, with the inspiration of Rotary Royals, another water hut was inaugurated, planting saplings gave the message of environmental protection.
Bikaner, @MaruSangram. Rotary water hut was inaugurated today for the convenience of the children studying and working employees in the engineering college.
This third water hut has been built by Dr. Manoj Kudi, Principal Rote of the college, in the memory of his best friend and former colleague in the college, Dr. Virendra Chaudhary, on the occasion of his death anniversary today.
Today it was inaugurated by Rote Vipin Laddha of Rotary Royals Saathi Agricultural University, Rote Ashish Chopra, Senior Scientist working in camel and sheep research, Assistant Professor Rote Dr. Chakraborty Narayam Shrimali, educationist and social worker Rote Dr. Sunil Gera ji and Bikaner. It was done by well-known speaker Rote Jyoti Prakash Ranga ji.
Before this, by the students studying in the college and the friends of Rotary Royals. A huge tree plantation was also done in the memory of Dr. Shri Virendra Chaudhary, where environment loving Principal Dr. Manoj Kudi ji, as usual, made complete arrangements for dripping for his protection.
Club President Rote Dr. Manoj Kudi, Incoming President Rote Pankaj Pareek, Senior Rote Vipin Laddha, Rote Jagdeep Singh Oberoi, Rote Dr. Sandeep Khare, Rote Dr. Chakraborty Narayan Shrimali, Rote Jyoti Prakash Ranga, in the program held on Tuesday from the Rotary Royals team. Rote Ashish Chopra, Rote Sunil Gera, Rote Rishi Dhamu, Rote Rajesh Baweja, Rote Poonam Chand Saraswat, Rote Sanjay Gera ji etc. registered their dignified presence.
All the friends called this project done in the memory of the late Dr. Virendra Chaudhary as the best project of friendship and paid tribute.
Author: Jitu Kumar







