

कानासर रोड पर स्थित इस जगह हुईं बड़ी कार्यवाही, देखें विडियो…..
शुद्ध के लिए युद्ध
कानासर रोड पर बोतल बंद पानी की फैक्ट्री पर कार्यवाही, 3644 बोतल सीज
बिना लैब टेस्ट के मार्केट में भेज रहे थे
बीकानेर, @Marusangram। कानासर रोड पर संचालित बोतल बंद पानी की फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा कार्यवाही की गई है। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत 3,644 बोतल पानी को सीज किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा श्रवण कुमार वर्मा के द्वारा कानासर रोड स्थित जसमान मिनरल्स फैक्टरी पर कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान सामने आया कि वाटर टेस्टिंग की लैब बंद पड़ी थी। वह कार्यशील नहीं थी। ऐसे में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को बिना जांच के ही मार्केट में उतारा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पानी के सैंपल लेकर जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है। आगे की कार्यवाही जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद की जाएगी।
Big action took place at this place located on Kanasar road, see video…..
war for the pure
Action on bottled water factory on Kanasar Road, 3644 bottles seized
were sending to the market without lab test
Bikaner, @Marusangram. Action has been taken by the Health Department team on the bottled water factory operating on Kanasar Road. 3,644 bottles of water have been seized as part of the Shuddh Ke Yudh Abhiyan.
Chief Medical and Health Officer Dr. Mohammad Abrar Pawar said that action was taken by Food Safety Officers Bhanu Pratap Singh, Surendra Kumar and Shravan Kumar Verma at Jasman Minerals Factory located on Kanasar Road.
During the proceedings, it came to light that the water testing lab was lying closed. She was not active. In such a situation, packaged drinking water was being launched in the market without testing. Samples of water have been sent by the Food Safety Officer to the Public Health Laboratory for testing. Further action will be taken after receiving the inquiry report.
Author: Sarjit Singh







