June 22, 2026 9:16 pm

युवा संवाद और होली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी ने युवाओं का किया आह्वान..

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

युवा संवाद और होली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी ने युवाओं का किया आह्वान..

बीकानेर, @Marusangram मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ युवा घर-घर पहुंच कर आमजन को इनकी जानकारी दें।

श्री शर्मा ने मंगलवार को सेवगा बगीची में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह और युवा संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचेगा, तभी यह योजनाएं सार्थक होंगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इनके माध्यम से सूचनाओं और जानकारी का त्वरित आदान-प्रदान होता है। इसके बावजूद युवा, आमजन के बीच जाएं और इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। इन्होंने कहा कि इस द्विपक्षीय संवाद से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी मिलती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना तथा सहित राज्य सरकार की 33 फ्लेगशिप योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा योजनाओं में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि युवा इन योजनाओं के प्रचार प्रसार में ब्रांड एंबेसेडर की भूमिका निभाएं। ऋषि कुमार व्यास ने आभार जताया।

The Chief Minister’s special officer called upon the youth in Yuva Samvad and Holi Sneh Milan ceremony.

Bikaner, @Marusangram. Special Officer to the Chief Minister Mr. Lokesh Sharma said that along with the promotion of the schemes of the state government on various platforms of social media, the youth should reach every house and inform the general public about them.

Mr. Sharma said this at the Holi Sneh Milan ceremony and youth dialogue program organized at Sevga Bagichi on Tuesday. He said that the state government under the leadership of Chief Minister Ashok Gehlot is running several schemes for the welfare of every section.

These schemes will be meaningful only when their benefits will reach every eligible person. He said that in today’s era various platforms of social media are very important.

Through these, there is a quick exchange of information and information. Despite this, the youth should go among the common people and do the work of taking the benefit of these schemes to the eligible person. He said that this bilateral dialogue gives information about the implementation of the schemes.

He told about the 33 flagship schemes of the state government including Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme, Indira Gandhi Urban Employment Guarantee Scheme, Chief Minister Yuva Sambal Yojana and said that all sections have been taken care of by the Chief Minister in the schemes. He said that the youth should play the role of brand ambassadors in the promotion of these schemes. Rishi Kumar Vyas proposed vote of thanks.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts