May 14, 2026 2:58 am

जिला कलेक्टर की मौजूदगी में वर्मा ने किया शक्ति ई-मैगजीन के ग्यारहवां अंक का विमोचन….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

जिला कलेक्टर की मौजूदगी में वर्मा ने किया शक्ति ई-मैगजीन के ग्यारहवां अंक का विमोचन

बीकानेर, @MaruSangram। शक्ति ई-मैगजीन के ग्यारहवां अंक का विमोचन सोमवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की मौजूदगी में प्रशिक्षिका और समाज सेवी रेशमा वर्मा ने किया।

इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर मुहैया करवाने तथा सफल महिलाओं के जीवन से प्रेरणा लेने के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जिले में नवाचार के तौर पर शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिमाह शक्ति ई-मैगजीन प्रकाशित की जाती है। इसका उद्देश्य सफल महिलाओं के संघर्ष की कहानी बेटियों पहुंचाना है, जिससे वे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा ई माध्यम से इस मैगजीन को अधिक से अधिक सांझा किया जाए। साथ ही इसमें ऐसी महिलाओं की कहानियां और रचनाएं सम्मिलित किए जाएं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एक मुकाम हासिल किया है।
उल्लेखनीय है कि रेशमा वर्मा एक प्रशिक्षिका और समाज सेविका रुप में सतत कार्य कर रही हैं। वह महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र, कौशल रोजगार तथा जन शिक्षण संस्थान के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हैं।

इस अंक में डॉ अर्पिता गुप्ता, डॉ बसंती हर्ष, प्रिया, कृष्णा देवी, डॉ. भारती संख्या, डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव, इंदु सोलंकी, सीमा सैनी आदि के हुनर और जज्बे को संकलित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना, छात्रावास योजना से जुड़ी जानकारी भी संकलित की गई है।

इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन, संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार, प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Verma released the eleventh issue of Shakti e-magazine in the presence of District Collector

Bikaner, @MaruSangram. The eleventh issue of Shakti e-magazine was released on Monday by Reshma Verma, a teacher and social worker in the presence of District Collector Bhagwati Prasad Kalal.

During this, the District Collector said that Shakti Abhiyan is being conducted as an innovation in the district with the aim of providing opportunities to the daughters to move forward and to create awareness about taking inspiration from the lives of successful women. Under this, Shakti e-magazine is published every month. Its purpose is to convey the story of the struggle of successful women to the daughters, so that they can get inspired and move forward.

He said that this magazine should be shared as much as possible through e-medium. Along with this, stories and compositions of such women should be included, who have achieved a position in spite of adverse circumstances.
It is noteworthy that Reshma Verma is continuously working as a teacher and social worker. She is engaged in making women self-reliant through Women’s Skill Training Center, Skill Employment and Public Education Institute.

In this issue, the talent and passion of Dr. Arpita Gupta, Dr. Basanti Harsh, Priya, Krishna Devi, Dr. Bharti Sankhya, Dr. Deepti Srivastava, Indu Solanki, Seema Saini etc. have been compiled. At the same time information related to Mukhyamantri Kanyadan Yojana, Palanhar Yojana, Hostel Yojana has also been compiled.

During this, Deputy Director of Women Empowerment Department Megha Ratan, Protection Officer Satish Parihar, Pracheta Vijayalakshmi Joshi and other staff members were present.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts