

अनियमितताएं पाए जाने पर विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर, @MaruSangram। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 21 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित किए गए हैं।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सादुल कॉलोनी स्थित गैरा ड्रग एजेंसी का अनुज्ञापत्र 15 मार्च (एक दिन) के लिए, अमरसिंह पुरा स्थित गोयल होम्यो केयर का अनुज्ञापत्र 20 मार्च (एक दिन) के लिए, विजय पेट्रोल पंप के पास वाली गली स्थित देव मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, उस्ता की बारी के बाहर स्थित गिरिराज मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 22 मार्च (3 दिन) के लिए, कुम्हारों का मोहल्ला गंगाशहर स्थित शिव कैलाश मेडिकोज, कुम्हारों की मोड़ गंगाशहर स्थित सस्ता मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 27 मार्च (3 दिन) के लिए, मुक्ता प्रसाद नगर स्थित नारायणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित गेटवेल मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 23 मार्च (4 दिन) के लिए तथा पूगल फांटा के पास गजनेर रोड स्थित चौधरी ड्रग हाउस का अनुज्ञापत्र 15 से 19 मार्च (5 दिन) के लिए निलंबित किए गए हैं।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि पूगल स्थित धतरवाल मेडिकल स्टोर, जामसर स्थित खान मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, रामपुरा बस्ती स्थित जय जगदंबा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, हनुमान जी मंदिर वाली गली बंगला नगर स्थित मुस्कान मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 20 से 24 मार्च (5 दिन) के लिए, सुंदरनगर फांटा पूगल स्थित नवनीत मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, गटू नोखा स्थित मंदीप मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, आरडी 682 पूगल स्थित जय भवानी मेडिकल स्टोर, काकड़ा नोखा स्थित मां चामुंडा मेडिकल स्टोर, बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भास्कर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, हेमेरा स्थित गोदारा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, अमरसिंह पुरा स्थित दानिश मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 26 मार्च (7 दिन) के लिए तथा पांचू नोखा स्थित संगम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 31 मार्च (7 दिन) के लिए निलंबित किए गए है।
Licenses of various medical stores suspended after irregularities were found
Bikaner, @MaruSangram. Licenses of 21 medical stores have been suspended after various irregularities were found during the investigation by the Licensing Authority and Assistant Drug Controller.
Drug Licensing Authority and Assistant Drug Controller Devendra Kumar told that the license of Gera Drug Agency located at Sadul Colony is for March 15 (one day), the license of Goyal Homeo Care located at Amarsingh Pura is for March 20 (one day), Vijay Petrol Pump License for Dev Medical and General Store located near Wali Gali, Giriraj Medical and General Store located outside Usta Ki Bari from 20 to 22 March (3 days), Shiv Kailash Medicos located in Kumharon Ka Mohalla Gangashahar, Cheap Medical located at Kumharon Ki Mod Gangashahar And General Store license for March 25 to 27 (3 days), Narayani Medical and General Store located at Mukta Prasad Nagar, Gatewell Medical Store located at Jaynarayan Vyas Colony, license for March 20 to 23 (4 days) and near Pugal Fanta The license of Chowdhary Drug House at Gajner Road has been suspended from 15 to 19 March (5 days).
The Drug Licensing Authority said that the license of Dhatarwal Medical Store located in Pugal, Khan Medical and General Store located in Jamsar, Jai Jagdamba Medical and General Store located in Rampura Basti, Muskan Medicos located in Hanuman Ji Mandir Wali Gali Bangla Nagar from 20 to 24 March (5 days) Navneet Medical and General Store located at Sundernagar Fanta Pugal, Mandeep Medical and General Store located at Gatu Nokha, Jai Bhavani Medical Store located at RD 682 Pugal, Maa Chamunda Medical Store located at Kakra Nokha, Bhaskar Medical and General Store located at Beechwal Industrial Area, Hemera The license of Godara Medical and General Store, Danish Medical and General Store located in Amarsingh Pura was suspended for 20 to 26 March (7 days) and the license of Sangam Medical and General Store located in Panchu Nokha was suspended from 25 to 31 March (7 days). Have gone
Author: Jitu Kumar







