February 28, 2026 9:06 pm

साहित्योत्सव में युवा कवि आशीष पुरोहित ने सुनाई राजस्थानी कविताएं….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

साहित्योत्सव में युवा कवि आशीष पुरोहित ने सुनाई राजस्थानी कविताएं

बीकानेर, @MaruSangram। केंद्रीय साहित्य अकादमी परिसर में आयोजित साहित्योत्सव में आज बीकानेर के युवा कवि आशीष पुरोहित ने अपनी राजस्थानी व हिंदी कविताओं का वाचन किया।

अकादमी परिसर के व्यास सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदी, राजस्थानी, मैथिली, मराठी, संताली, सिंधी, कोंकणी, गुजराती, ओड़िआ, मणिपुरी, तमिल, नेपाली भाषाओं के कवियों ने अपनी-अपनी भाषाओं में कविता पाठ किया। इस सत्र की अध्यक्षता बंगाली के प्रख्यात कवि सुबोध सरकार ने की। सुबोध सरकार ने अपने अध्यक्षीय व्यक्तव्य में कहा के लेखन प्रक्रिया में युवावस्था एक महत्वपूर्ण मोड़ होता हैं जहां आप खुलकर अपने को अभिव्यक्त कर पातें हैं। युवाओं को अपनी अभिव्यक्ति और सम्प्रेषणीयता का ध्यान जरूर रखना चाहिए लेकिन इसके दबाव में आकर कृत्रिम होने से बचें।

आशीष ने इस सत्र में अपनी ‘बैरण हवा’, ‘पण बापू’, ‘जीवणो चावूं बो पल’, ‘आखर’, ‘कविता खातर’ और ‘माँ’ कविताओं का वाचन कर उपस्थित श्रोताओं की दाद हासिल की।

कार्यक्रम में पंजाबी के वरिष्ठ कवि सुरजीत पातर, एनएसडी के पूर्व चैयरमेन डॉ. अर्जुनदेव चारण, युवा कवयित्री विनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Young poet Ashish Purohit recited Rajasthani poems in literary festival

Bikaner, @MaruSangram. Bikaner’s young poet Ashish Purohit recited his Rajasthani and Hindi poems today at the Literary Festival organized at the Kendriya Sahitya Akademi premises.

Poets from Hindi, Rajasthani, Maithili, Marathi, Santali, Sindhi, Konkani, Gujarati, Odia, Manipuri, Tamil, Nepali languages ​​recited poetry in their respective languages ​​in this program organized at the Vyas Auditorium of the Academy campus. The session was presided over by eminent Bengali poet Subodh Sarkar. Subodh Sarkar said in his presidential statement that youth is an important turning point in the writing process where you can express yourself openly. The youth must take care of their expression and communicability, but avoid being artificial under its pressure.

In this session, Ashish received appreciation from the audience by reciting his poems ‘Bairan Hawa’, ‘Pan Bapu’, ‘Jeevano Chavoon Bo Pal’, ‘Aakhar’, ‘Kavita Khatar’ and ‘Maa’.

Senior Punjabi poet Surjit Patar, former chairman of NSD Dr. Arjundev Charan, young poetess Vinita Sharma etc were present in the programme.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts