June 23, 2026 3:41 am

अर्हम देगा पांच लाख रूपये की स्कॉलरशिप, आवेदन की अंतिम तिथि चार अप्रेल….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

अर्हम देगा पांच लाख रूपये की स्कॉलरशिप, आवेदन की अंतिम तिथि चार अप्रेल

बीकानेर, @MaruSangram। नोखा रोड भीनासर स्थित अर्हम इंग्लिश एकेडमी अपने 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित अर्हम वर्ष के अंतर्गत स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन करने जा रहा है।

संस्थापक सचिव सुरेंद्र कुमार डागा ने बताया कि अर्हम वर्ष की परिकल्पना में छात्रवृत्ति देने की योजना का एक कार्यक्रम तय किया हुआ है। जिसके तहत आगामी 7 मई को कक्षा 3 से कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए एक जनरल टेस्ट स्कॉलरशिप के लिए लिया जाएगा।

डागा ने बताया कि इस टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 32 इंच की एलईडी टीवी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ज्यूसर मिक्सर एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टवॉच दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 95 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक नंबर लाने वाले विद्यार्थी को अर्हम इंग्लिश एकेडमी अपने शिक्षण शुल्क का 40 प्रतिशत विशेष रियायत देते हुए उनको छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्तकर्ता को 30 प्रतिशत तथा 85 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्तकर्ता को 20 प्रतिशत अपने शिक्षण शुल्क में रियायत देगा।

संस्था सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 60 प्रतिशत से 80 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 10 प्रतिशत छूट के साथ गिफ्ट हैंपर भी दिया जाएगा एवं उन सभी विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट के माध्यम सम्मानित किया जाएगा।

किसी भी स्कूल का विद्यार्थी बन सकता है प्रतिभागी
गौरतलब रहे इस प्रतियोगिता में किसी भी विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल रखी गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी को विद्यालय परिसर आकर ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा। उसी समय विद्यार्थी को एडमिट कार्ड दे दिया जाएगा। तत्पश्चात 7 मई को प्रात: 8:30 से 10:30 के मध्य स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य हेतु एक विशेष परीक्षा आयोजन समिति बनाई गई है उस आयोजन समिति की देखरेख में संपूर्ण परीक्षा आयोजित होगी।

4 अप्रेल को कवि सम्मेलन
संस्था सचिव सुरेंद्र डागा ने बताया कि आगामी 4 अप्रैल को विद्यालय आमजन के लिए एक कवि सम्मेलन 5 अप्रैल को पूर्व छात्र मिलन यूनिसन 2023 का भव्य कार्यक्रम भी करने जा रही है। ज्ञात रहे कि अर्हम इंग्लिश एकेडमी के इस अर्हम वर्ष ने ग्रेटेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। विशेष जानकारी के लिए 70143 30853 पर संपर्क किया जा सकता है।

Arham will give a scholarship of five lakh rupees, the last date for application is April 4.

Bikaner, @MaruSangram. Arham English Academy located at Nokha Road Bhinasar is going to organize scholarship test under Arham year organized on its 25th foundation day.

Founder Secretary Surendra Kumar Daga said that a program has been fixed for the scholarship scheme in the vision of the next year. Under which a general test will be taken for scholarship for the students of class 3 to class 10 on coming 7th May.

Daga told that 32 inch LED TV will be given to the first place holder in this test, juicer mixer to the second place holder and smartwatch to the third place holder. In addition to this, Arham English Academy will provide scholarship to the students who score 95% to 100%, giving them a special concession of 40% of their tuition fee. 30 percent concession will be given to the recipient of 90 to 95 percent marks and 20 percent to the recipient of 85 to 90 percent marks in their tuition fee.

Organization Secretary Surendra Kumar said that every student who scores 60 to 80 percent marks will be given a gift hamper along with 10 percent discount and all those students will be honored with medals and certificates.

Any school student can become a participant
It should be noted that in this competition, any student of any school can get himself registered. The last date for registration to participate in this competition has been kept as 4th April. For registration, the student will have to come to the school premises and fill the offline form. At the same time the admit card will be given to the student. Thereafter, the scholarship test will be organized on May 7 between 8:30 am to 10:30 am. A special examination organizing committee has been formed for this work, under the supervision of that organizing committee, the entire examination will be conducted.

Kavi Sammelan on 4th April
Organization Secretary Surendra Daga said that on coming 4th April, the school is also going to organize a grand program of Alumni Milan Unison 2023, a poet’s conference for the common people on 5th April. It should be known that this Arham English Academy’s Arham year has registered its name in the Greatest World Record as well. For specific information can be contacted on 70143 30853.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts