
बीकानेर: मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा का इस बार सुर्खियों में रहा यह बल्क मैसेज….
बीकानेर, @MaruSangram। होली, दिवाली और नववर्ष जैसे अवसरों पर नेताओं द्वारा बल्क मैसेज देना के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित करना सामान्य बात है और आज लगभग प्रत्येक विधायक, सांसद अथवा निकट भविष्य में राजनीति में भविष्य बनाने का सपना संजोने वाले प्रत्येक जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसा किया जाता है।
इस कारण ऐसे एसएमएस को अधिक गंभीरता से नहीं लिया जाता, लेकिन यदि यह मैसेज मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा का हो तथा शर्मा का बीकानेर का तूफानी दौरे पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हो, तो ऐसे बल्क मैसेज भी खास होते हैं।
मंगलवार को सुबह होते-होते शहर के मोबाइल धारकों के पास लोकेश शर्मा के नाम से होली की शुभकामनाओं के मैसेज आते रहे, तो इस अलबेले शहर में लोकेश शर्मा की राजनीतिक संभावनाओं पर अलग-अलग प्रकार की चर्चाएं होने लगी।
चुनावी साल में यह चर्चाएं अधिक बलवती हो जाती हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। शर्मा के मैसेज के साथ भी यही हुआ। शहर के पाटों से लेकर नत्थूसर गेट और बारह गुवाड़ तक इस बात की चर्चा चली कि इस बल्क मैसेज के पीछे कुछ तो है। वैसे लोकेश शर्मा ने अपने हाल ही के दौरे में बीकानेर के साथ विशेष लगाव होने की बात भी कही थी।
मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से बात को बल मिला कि शायद शर्मा यहां अपना राजनीतिक भविष्य देख रहे हैं।
सच्चाई क्या है और ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन वर्तमान में यह मैसेज कई तरह की संभावनाएं छोड़ गया और कई समीकरण बनने और बिगड़ने की गुंजाइश भी।
Bikaner: This bulk message of Chief Minister’s Special Officer Lokesh Sharma was in headlines this time.
Bikaner, @MaruSangram. On occasions like Holi, Diwali and New Year, it is common for leaders to send greetings through bulk messaging and today it is done by almost every MLA, MP or every public representative who dreams of making a future in politics in the near future.
For this reason, such SMS are not taken very seriously, but if this message is from Chief Minister’s Special Officer Lokesh Sharma and Sharma’s stormy tour of Bikaner has already made headlines, then such bulk messages are also special.
On Tuesday morning, the mobile holders of the city kept receiving Holi greetings messages in the name of Lokesh Sharma, then different types of discussions started happening on the political possibilities of Lokesh Sharma in this Albele city.
These discussions become more powerful in the election year, there is no doubt about it. Same happened with Sharma’s message. From the forts of the city to Nathusar Gate and Barah Guwad, it was discussed that there is something behind this bulk message. By the way, Lokesh Sharma had also talked about his special attachment with Bikaner during his recent visit.
Through various platforms of the media, the talk was strengthened that maybe Sharma is seeing his political future here.
What is the truth and on which side the camel will sit, only time will tell, but at present this message has left many possibilities and scope for many equations to be created and worsened.
Author: Jitu Kumar







