September 4, 2026 10:41 am

राजस्थान: दिनभर, 10 बड़ी खबरें बंदर ने रेलवे स्टेशन पर उड़ाए 40 हजार रुपए; शादी से 3 दिन पहले युवक की मौत…..

राजस्थान की दिनभर की 10 बड़ी खबरें एक नजर में। रेलवे स्टेशन पर बंदर ने ₹40 हजार उड़ाए, शादी से 3 दिन पहले युवक की मौत समेत प्रदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजस्थान: दिनभर, 10 बड़ी खबरें बंदर ने रेलवे स्टेशन पर उड़ाए 40 हजार रुपए; शादी से 3 दिन पहले युवक की मौत…..

राजस्थान: दिनभर, 10 बड़ी खबरें बंदर ने रेलवे स्टेशन पर उड़ाए 40 हजार रुपए; शादी से 3 दिन पहले युवक की मौत…..

बीकानेर, @MaruSangram। आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बैठने से पहले पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा।

नाम वापसी को लेकर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता निकाय चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन राजसमंद के नाथद्वारा में नाम वापसी को लेकर कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़ गए। वार्ड 23 से बीजेपी प्रत्याशी नामांकन वापस लेने पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों से धक्का-मुक्की हो गई।

1.दावा- बीजेपी प्रत्याशी ने नाम वापसी के लिए 1 लाख दिए:
भीलवाड़ा में वार्ड- 49 के निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सेन ने भाजपा प्रत्याशी अमित सारस्वत पर नाम वापसी के लिए 1 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।

  1. लाख रुपए देने का आरोप लगाया:
    मामले की जांच करते हुए पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी के घर से 1 लाख रुपए बरामद लिए। प्रत्याशी ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से भी की है।

3.धौलपुर-दौसा समेत कई जिलों में बारिश:
राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। धौलपुर-दौसा समेत कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। धौलपुर में सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग में बरसात का यलो अलर्ट है।

4.फ्लाइट में बैठने से पहले पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी, मौत:
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को फ्लाइट में बैठने से पहले एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस के जरिए प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पैसेंजर रोहित अग्रवाल कोलकाता जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां बोर्डिंग प्रोसेस के दौरान तबीयत खराब हो गई थी।

5.डेढ़ लाख के नकली नोटों के साथ 3 युवकों को पकड़ा:
बाड़मेर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के नकली नोटों के साथ 3 युवकों को पकड़ा है। क्रेटा गाड़ी में आए तीनों युवक पेट्रोल पंप पर 2220 रुपए का डीजल भरवाने के बाद नकटी नोट पकड़ाकर भाग गए थे। शिकात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया।

6.नौकरी के पहले दिन धरने पर बैठे 50 कर्मचारी:
जयपुर के SMS हॉस्पिटल गुरुवार को नौकरी के पहले ही दिन 50 से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी (फोर्थ क्लास) कर्मचारियों ने काम करने से मना कर दिया। कर्मचारियों को वार्ड बॉय का काम दिया गया, लेकिन उन्होंने ये काम करने से मना कर दिया और सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक धरना दिया।

7.शादी से 3 दिन पहले एक्सीडेंट में युवक की मौत:
हनुमानगढ़ में शादी से 3 दिन पहले एक्सीडेंट में युवक की मौत हो गई। युवक बाइक लेकर शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी और करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। युवक की 5 सितंबर को शादी होने वाली थी.

8.गैस से भरे टैंकर में आग लगी, 5 KM लंबा जाम लगा:
पाली जिले के सांडेराव थाना इलाके में हाईवे पर गैस से भरे टैंकर में आग लग गई, जो देखते ही देखते भीषण हो गई। ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 5 KM लंबा जाम लग गया।

  1. रेलवे स्टेशन पर बंदर ने उड़ाए 40 हजार रुपए
    करौली के श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर बंदर महिला यात्री का पर्स झपटकर फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गया। पर्स में करीब 40 हजार रुपए थे। बंदर ने पर्स से नोट निकालकर हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। नीचे मौजूद यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और RPF जवानों ने दौड़कर नोट बटोरना शुरू किया।
  2. जन्माष्टमी पर 13 घंटे होंगे गोविंददेवजी के दर्शन:
    देशभर में शुक्रवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस मौके पर जयपुर के आराध्य गोविंददेव जी मंदिर में ठाकुरजी के 13 घंटे दर्शन होंगे। सुबह 4 बजे मंगला झांकी के साथ मंदिर के पट खुलेंगे और रात 10:30 बजे तक अलग-अलग झांकियों के माध्यम से दर्शन होंगे।

Rajasthan: 10 big news stories throughout the day: Monkey steals 40,000 rupees at railway station; young man dies 3 days before wedding…

Rajasthan: 10 big news stories throughout the day: Monkey steals 40,000 rupees at railway station; young man dies 3 days before wedding…

Bikaner, @MaruSangram. Today’s biggest news is from Jaipur. Here, a passenger’s health deteriorated at the airport before boarding a flight. He died during treatment.

Let’s read, in chronological order, what was special in Rajasthan throughout the day.

BJP and Congress workers clashed over withdrawal of nominations. On the last day of withdrawal for the civic elections, Congress and BJP workers clashed over withdrawal of nominations in Nathdwara, Rajsamand. When the BJP candidate from Ward 23 arrived to withdraw his nomination, BJP workers attempted to stop him, leading to a scuffle with Congress supporters.

  1. Claim – BJP candidate gave 1 lakh rupees for withdrawal of nomination:
    Independent candidate Rohit Sen from Ward 49 in Bhilwara has accused BJP candidate Amit Saraswat of taking 1 lakh rupees for withdrawing his nomination.
  2. Allegation of giving one lakh rupees:
    While investigating the matter, police recovered 1 lakh rupees from the independent candidate’s house. The candidate has also complained about this to the District Election Officer.
  3. Rain in several districts including Dholpur and Dausa:
    Monsoon has once again become active in Rajasthan. Several districts, including Dholpur and Dausa, received rain on Thursday. Roads in Dholpur were flooded. According to the Meteorological Department, rain activity will intensify from September 4th. A yellow alert for rain has been issued for Jaipur, Bharatpur, Kota, and Ajmer divisions.
  4. Passenger’s health deteriorates before boarding a flight, dies:
    A passenger’s health deteriorated before boarding a flight at Jaipur Airport on Thursday. He was taken to a private hospital by ambulance, where he died during treatment. Passenger Rohit Agarwal had arrived at the airport to fly to Kolkata, where his health deteriorated during the boarding process.
  5. Three youths arrested with fake currency worth ₹1.5 lakh:
    Barmer police arrested three youths with fake currency worth ₹1.5 lakh. The three youths, who were in a Creta car, had filled up diesel at a petrol pump for ₹2,220 and then fled after giving them the counterfeit currency. Following a complaint, police set up a blockade and apprehended the three youths.
  6. 50 employees staged a strike on their first day of employment:
    On Thursday, more than 50 fourth-class employees at SMS Hospital in Jaipur refused to work on their first day of employment. The employees were assigned ward boy duties, but they refused to do so and staged a strike from 10:30 a.m. to 12:00 p.m.
  7. Young man dies in accident three days before wedding:
    A young man died in an accident in Hanumangarh three days before his wedding. He was on his way to distribute wedding cards when a speeding bus hit his bike and dragged him for about 500 meters. The young man was scheduled to get married on September 5th.
  8. Gas tanker catches fire, causing a 5-kilometer traffic jam:
    A gas tanker caught fire on the highway in the Sanderaw police station area of ​​Pali district, and the fire quickly escalated. The driver saved his life by jumping out in time. The fire brigade brought the fire under control after about two hours of effort, causing a traffic jam of about 5 kilometers.
  9. Monkey steals 40,000 rupees at railway station
    At Shri Mahavirji railway station in Karauli, a monkey snatched a woman passenger’s purse and climbed onto a footover bridge. The purse contained about 40,000 rupees. The monkey took out the notes from his purse and started throwing them in the air. Passengers, railway employees, and RPF personnel present below ran and started collecting the notes.
  10. Govinddevji will be visible for 13 hours on Janmashtami:
    Janmashtami will be celebrated across the country on Friday. On this occasion, Thakurji will be visible for 13 hours at the revered Govinddevji temple in Jaipur. The temple doors will open at 4 am with the Mangala tableau, and darshan will be available through different tableaux until 10:30 pm.
Recent Posts