February 28, 2026 8:45 pm

PM मोदी की हत्या का कहने वाले कांग्रेस नेता जेल से छूटे, बोले- जेल हमारे लिए महात्मा गांधी शोध विश्वविद्यालय, PM-CM का धन्यवाद आपने मुझे भिजवाया….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

PM मोदी की हत्या का कहने वाले कांग्रेस नेता जेल से छूटे, बोले- जेल हमारे लिए महात्मा गांधी शोध विश्वविद्यालय, PM-CM का धन्यवाद आपने मुझे भिजवाया

जबलपुर, @MaruSangram। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कहने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया 80 दिन बाद जमानत मिल गई है। जेल से बाहर निकलने के बाद पटेरिया काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस दौरान जेल को शोध विश्वविद्यालय कहा।

बता दें, राजा पटेरिया को जबलपुर हाईकोर्ट ने 27 फरवरी को जमानत दे दी थी, 4 दिन का समय कागजी कार्रवाई में लग गया।

पटेरिया ने कहा कि देश 3 हजार साल तक जाति की वजह से गुलाम रहा है, लेकिन जेल में कोई जाति भेदभाव नहीं है। जेल में सब एक साथ खाना खाते हैं। जिंदगी के ढाई महीने शोध संस्थान के थे। जेल हमारे लिए महात्मा गांधी शोध विश्वविद्यालय है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद कि आपने मुझे जेल भिजवाया। इस देश को जाति ने खाया है।

जेल के अंदर कोई जात-पात भेदभाव नहीं है। हिन्दू, मुस्लिम, शूद्र, ब्राह्मण, क्षत्रिय सब एक जगह खाना पकाते और एक साथ खाते हैं। जेल में हिंदू और मुसलमान का कोई झगड़ा नहीं है। मेरे लिए यह सबसे शानदार जगह है।

Congress leader who said of killing PM Modi was released from jail, said – Jail for us Mahatma Gandhi Research University, thanks to PM-CM you sent me

Jabalpur, @MaruSangram. Former minister and Congress leader Raja Pateria, who talked about the assassination of Prime Minister Narendra Modi, got bail after 80 days. Patria looked very happy after coming out of jail. He called the jail a research university during this period.

Tell me, Raja Patria was granted bail by the Jabalpur High Court on February 27, it took 4 days for paperwork.

Patria said that the country has been enslaved because of caste for 3000 years, but there is no caste discrimination in the jail. Everyone eats food together in jail. Two and a half months of life belonged to the research institute. Jail is Mahatma Gandhi Research University for us. Thanks to the Prime Minister and the Chief Minister that you sent me to jail. Caste has eaten this country.

There is no caste discrimination inside the jail. Hindus, Muslims, Shudras, Brahmins, Kshatriyas all cook at one place and eat together. There is no quarrel between Hindu and Muslim in the jail. This is the best place for me.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts