February 28, 2026 8:46 pm

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव: पद्मश्री सोमा घोष ने शास्त्रीय गायन में बिखेरी होली की मस्ती

Sarjit Singh

Sarjit Singh

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव: पद्मश्री सोमा घोष ने शास्त्रीय गायन में बिखेरी होली की मस्ती

बीकानेर, @MaruSangram। यहां डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का रविवार को आखिरी दिन के कार्यक्रमों में सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री सोमा घोष की उपस्थिति से मंच समृद्ध हुआ। उन्होंने शास्त्रीय गायन को होली के रंगों से सराबोर कर श्रोताओं को सम्मोहित कर दिया।
उनका मानना है कि संस्कृति के संस्थापक भगवान शिव हैं।

उन्होंने अपने कार्यक्रम का आगाज भी राग हंसध्वनि में शिव स्तुति से ही किया। इसके बाद उन्होंने हमरी अटरिया पे… गाया तो श्रोता झूम उठे। फिर उन्होंने श्रीकृष्ण और भोलेनाथ की होली के रंगों से तमाम शा​मियान को रंग दिया। इनमें होली के गुलाल में भक्ति का रंग भी जमा जब उन्होंने ब्रज की होली के रंग बताए, जिसमें राधा का रूठना, कृष्ण का मनाना आदि प्रसंगों को शानदार सुरों में पिरोकर पेश किया।

उन्होंने श्रोताओं का शिव की श्मशान होली से भी ‘छोड़ धरम के धंधे, होरी खेले बमभोले…’ गाकर रू—ब—रू करवाया। उन्होंने राजस्थान की होली पर जब ‘होरिया में उड़े रे गुलाल’ पेश किया तो समूचा स्टेडियम झूम उठा।

चार प्रसिद्ध गायिकाओं की एक पेशकश ने रिझाया—

​पद्मश्री सोमा घोष के साथ ही सुभद्रा देसाई, रश्मि अग्रवाल और विद्या शाह ने साथ में एक ही गीत ‘रसिया को नार बनाओ रे…’ गाया तो तमाम श्रोता पहले हतप्रभ हुए, फिर झूम उठे। दरअसल, चारों अलग—अलग विधाओं की गायिकाओं ने एक ही गाना, एक ही धुन पर अपने—अपने अंदाज में पेशकर अनूठी मिसाल पेश की।

National Culture Festival: Padmashree Soma Ghosh spread Holi fun in classical singing

Bikaner, @MaruSangram. The stage was enriched by the presence of renowned classical singer Padma Shri Soma Ghosh at the Dr. Karni Singh Stadium here on the last day of the National Culture Festival on Sunday. He drenched the audience in classical singing with the colors of Holi and mesmerized the audience.
They believe that the founder of the culture is Lord Shiva.

He also started his program with Shiva Stuti in Raag Hansdhvani. After this, he sang Hamari Atariya Pe… to which the audience danced. Then they colored all the shamiyaan with the colors of Holi of Shri Krishna and Bholenath. In this, the color of devotion was also deposited in the gulal of Holi when he told the colors of Braj’s Holi, in which Radha’s sulking, Krishna’s celebration etc. were presented in brilliant notes.

He introduced the audience to Shiva’s crematorium Holi by singing ‘Chod Dharam Ke Dhandhe, Hori Khele Bombhole…’. When he presented ‘Horiya Mein Ude Re Gulal’ on the occasion of Holi in Rajasthan, the whole stadium was in a tizzy.

An offering from four famous singers wooed—

Padmashree Soma Ghosh along with Subhadra Desai, Rashmi Aggarwal and Vidya Shah sang the same song ‘Rasiya ko naar banao re…’ and the audience was first taken aback, then swooned. In fact, singers of all four different genres presented a unique example by presenting the same song, on the same tune, in their own style.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts