February 28, 2026 10:15 pm

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को धमकी देने वाला का चला पता, 14 साल का है आरोपी….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को धमकी देने वाला का चला पता, 14 साल का है आरोपी

जोधपुर/राजस्थान/पंजाब, @MaruSangram। पंजाबी सिंगर रहे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और सलमान खान को 25 अप्रैल से पहले मारने की धमकी देने के मामले में एक नाबालिग लड़के को खोज निकाला है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) से आरोपी को पकड़ा है। सोमवार को परिवार नाबालिग आरोपी को पंजाब पुलिस के सामने पेश करेगा। इस मामले में पुलिस ने धमकी का केस दर्ज किया है। इस मामले को लेकर सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने पुलिस को शिकायत की थी। सूत्रों से पता चला था कि धमकी देने वाले राजस्थान के जोधपुर शहर के आस-पास के नौजवान हैं।

जानकारी के मुताबिक मानसा पुलिस इन नौजवानों को पकड़ने के लिए राजस्थान में छापेमारी कर रही थी। इससे पहले भी सिद्धू मूसेवाला को पिता को मारने की धमकी मिल चुकी है। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब (Punjab) के मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को पता चला था कि गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी मारने की योजना बनाई थी।

26 फरवरी को जेल में हुई थी गैंगस्टरों के बीच झड़प इस पूरे ऑपरेशन को गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर कपिल पंडित संभाल रहा था। पंडित को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल में 26 फरवरी को गैंगस्टरों के बीच हुई एक बड़ी झड़प में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो गैंगस्टरों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ तूफान और मोहन सिंह उर्फ मनमोहन सिंह के रूप में हुई थी।

The person who threatened Sidhu Musewala’s parents and Salman Khan is known, the accused is 14 years old

Jodhpur / Rajasthan / Punjab, @MaruSangram. Parents of Punjabi singer Sidhu Musewala and a minor boy have been traced in connection with threatening to kill Salman Khan before April 25. The Punjab Police has arrested the accused from Jodhpur in Rajasthan. On Monday, the family will present the minor accused before the Punjab Police. In this case, the police have registered a case of intimidation. Sidhu Musewala’s family had complained to the police regarding this matter. It was learned from the sources that the men making the threats are youths from around Jodhpur city of Rajasthan.

According to information, Mansa police was conducting raids in Rajasthan to nab these youths. Even before this, Sidhu Musewala has received threats to kill his father. Significantly, Sidhu Musewala was shot dead on 29 May 2022 in Mansa, Punjab.

During the investigation of this case, the Special Cell of Delhi Police came to know that Goldie Brar-Lawrence Bishnoi gang had planned to kill Bollywood actor Salman Khan before the murder of Sidhu Musewala.

There was a clash between the gangsters in the jail on February 26. Kapil Pandit, the sharp shooter of the Goldie Brar-Lawrence Bishnoi gang, was handling the entire operation. Pandit was arrested from the Nepal border.

Let us tell you that on February 26, two gangsters involved in the murder of Punjabi singer Sidhu Musewala were killed in a major clash between gangsters in Goindwal Jail in Tarn Taran district of Punjab. The deceased were identified as Mandeep Singh alias Toofan and Mohan Singh alias Manmohan Singh.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts