February 28, 2026 10:14 pm

गलत खबर फैलाने के लिए लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र के संपादक को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

गलत खबर फैलाने के लिए लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र के संपादक को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

पुलिस ने कहा कि बड़े अखबारों को अधिक जिम्मेदार तरीके से खबरों को प्रकाशित करना चाहिए।

चेन्नई(आईएएनएस), @Marusangram| तमिलनाडु पुलिस ने शनिवार को लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र ‘दैनिक भास्कर’ के संपादक और ‘तनवीर पोस्ट’ के मालिक तनवीर अहमद के खिलाफ यह झूठी खबर फैलाने के लिए मामला दर्ज किया है, उन्होंने तमिलनाडु में हिंदी भाषी प्रवासी श्रमिकों पर हमले की खबर को प्रकाशित किया था। तमिलनाडु पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि तिरुपुर उत्तर पुलिस स्टेशन ने दैनिक भास्कर के संपादक पर आईपीसी की धारा 153ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया है। बयान के मुताबिक, अखबार के संपादक को यह बताना होगा कि उन्हें यह खबर कहां से मिली और क्या उन्होंने इसे सत्यापित किया। पुलिस ने कहा कि बड़े अखबारों को अधिक जिम्मेदार तरीके से खबरों को प्रकाशित करना चाहिए।

तिरुपुर पुलिस ने तनवीर पोस्ट के तनवीर अहमद के खिलाफ भी झूठी खबरें फैलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसी तरह, थूथुकुडी पुलिस ने अफवाह फैलाने के लिए आईपीसी की छह धाराओं के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रशांत उमराव पर मामला दर्ज किया। तमिलनाडु के पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा नेता फरार है। गौरतलब हो कि उमराव ने ट्वीट कर कहा था कि तमिलनाडु में 12 प्रवासी हिंदी भाषी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया गया और उनकी मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और यह पूरी तरह झूठा पाया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तमिलनाडु के डीजीपी, सी सिलेंद्रबाबू ने तमिलनाडु में काम करने वाले हिंदी भाषी राज्यों के प्रवासी कामगारों के खिलाफ नफरत फैलाने की ऐसी घटनाओं का खंडन किया।

Police arrested the editor of popular Hindi newspaper for spreading wrong news.

Police said that big newspapers should publish the news in a more responsible manner.

Chennai (IANS), @Marusangram| Tamil Nadu Police on Saturday registered a case against Tanveer Ahmed, editor of popular Hindi daily ‘Dainik Bhaskar’ and owner of ‘Tanveer Post’, for spreading false news that he published on the attack on Hindi-speaking migrant workers in Tamil Nadu. did. The Tamil Nadu Police Headquarters said in a statement on Saturday that Tiruppur North Police Station has booked the editor of Dainik Bhaskar under sections 153A and 505 of the IPC. According to the statement, the editor of the newspaper will have to explain from where he got the news and whether he verified it. Police said that big newspapers should publish the news in a more responsible manner.

Tiruppur Police has also registered a case against Tanveer Ahmed of Tanveer Post under various sections for spreading false news. Similarly, the Thoothukudi police booked Uttar Pradesh BJP spokesperson Prashant Umrao under six sections of the IPC for spreading rumours. Tamil Nadu police sources told IANS that the BJP leader is absconding. It may be noted that Umrao had tweeted that 12 migrant Hindi-speaking people in Tamil Nadu were locked in a room and died. A senior official told IANS that the police have verified this and found it to be completely false and a case has been registered against him. Tamil Nadu DGP, C Silendrababu denied such incidents of spreading hatred against migrant workers from Hindi speaking states working in Tamil Nadu.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts