April 24, 2026 12:51 am

प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा – शिक्षा मंत्री

जयपुर, @Marusangram। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने गुरूवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि रीट परीक्षा का परिणाम आते ही काउन्सलिंग के पश्चात् प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के सभी 39 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा।

डॉ. कल्ला ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि रीट की परीक्षा सम्पन्न की जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रिक्त तृतीय श्रेणी के अध्यापकों के पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तृतीय श्रेणी अध्‍यापकों के ऑनलाइन स्‍थानांतरण आवेदन पत्र के संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा 14 अगस्त 2021 को एक सूचना जारी की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके तहत स्थानान्तरण के लिए आवेदन लिया जाना मात्र एक प्रक्रिया है और इसमें स्थानान्तरण का अधिकार नहीं है।
 इससे पहले शिक्षा मंत्री ने विधायक श्री सुभाष पूनिया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ में वर्ष 2018 के पश्‍चात् तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्‍थानांतरण नहीं हुए है।

 उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रशासनिक सुधार एवं समन्‍वय विभाग, राजस्‍थान सरकार द्वारा जारी आज्ञा क्रमांक प.5(1)प्रसु/अनु-1/2018 जयपुर, दिनांक 04 जनवरी 2023 के अनुसार राज्‍य सरकार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के स्‍थानान्‍तरण पर दिनांक 15 जनवरी 2023 से पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है।

डॉ. कल्ला ने कहा कि प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की सूचना दिनांक 14 अगस्त 2021 द्वारा इस विभाग के अधीन कार्यरत तृतीय श्रेणी अध्‍यापकों के ऑनलाइन स्‍थानांतरण आवेदन पत्र 25 अगस्त 2021 तक लिये गये थे। उन्होंने कहा कि तत्समय नीतिगत‍ निर्णय नहीं होने के कारण उन आवेदनों के आधार पर स्‍थानांतरण नहीं किये जा सके।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts