June 23, 2026 7:32 am

बीकानेर के डाक कर्मचारियों ने लंच ऑवर्स में किया प्रदर्शन….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

बीकानेर के डाक कर्मचारियों ने लंच ऑवर्स में किया प्रदर्शन

बीकानेर, @MaruSangram। ऑल इण्डिया पोस्टल एम्प्लाईज यूनियन, सी.एच.क्यू.. नई दिल्ली के आह्वान पर बुधवार को बीकानेर के डाक कर्मचारियों ने लंच ऑवर्स में प्रदर्शन किया।

डाक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। ऑल इण्डिया पोस्टल एम्प्लाईज यूनियन, राजस्थान के सर्किल प्रेसिडेंट फूसाराम चौधरी ने बताया कि बीकानेर मण्डल के यूनियन पदाधिकारी कमलकिशोर गुप्ता, लेखराज कुमावत, जगमोहन चौधरी व बाबूलाल छंगाणी के नेतृत्व में डाक कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर के आगे प्रदर्शन किया।

चौधरी ने बताया कि अव्यवहारिक टारगेट बंद करने, पुरानी पेंशन लागू करने, फाईव डे वीक लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और बताया कि मांगें नहीं माने जाने तक चरणबद्ध तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts