May 31, 2026 11:05 pm

बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी की मीटिंग सम्पन्न…..

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी की मीटिंग सम्पन्न…..

बीकानेर, @MaruSangram। बुधवार को बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी की मीटिंग अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुईं।

सर्व प्रथम केमिस्ट समुदाय के परिवार मे हुए दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रदांजलि अर्पित की गयी।

जिसमें सुरेश मेडिकल स्टोर के मालिक सुरेश शर्मा के पिताजी मदन लाल शर्मा, भाटिया मेडिकॉस के मालिक वीरेंद्र भाटिया, केमिस्ट पॉइंट के मालिक सलीम जोइया के पिताजी अली मोहमद का निधन हो गया।

होली स्नेह मिलन के बारे मे विस्तार से चर्चा हुईं। आर सी ए चुनाव मे एफिलेसन फीस पर भी चर्चा हुईं।

बीकानेर को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी केमिस्ट साथियो ने कहा की बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा बिक्री नही करेंगे केमिस्ट एसोसिएशन भी नशे का विरोध करती है।
सदस्य्ता शुल्क के लिए एरिया वाइज सदस्य नियुक्त किये गए।
जिसमे अनवर अजमेरी, सुल्तान, शिव शंकर जाजड़ा, नवीन अग्रवाल आदि ने स्वयं जिमेवारी ली।

मीटिंग मे अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत उपाध्यक्ष नन्द लाल पुरोहित, सचिव किशन जोशी, सहसचिव जगदीश चौधरी, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, प्रवक्ता शिव जोशी, आशा राम जोशी, पुरषोतम पुरोहित, विजय महात्मा, आनंद ओझा आदि ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष बाबू लाल गहलोत ने सभी आये हुए सदस्यों को अल्पाहार के लिए कहा ओर सभी का आभार व्यक्त किया।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts