April 24, 2026 2:07 am

622 स्कूलों में लेक्चरर के 27% और सेकंड ग्रेड टीचर के 42% पद खाली….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

622 स्कूलों में लेक्चरर के 27% और सेकंड ग्रेड टीचर के 42% पद खाली….

15700 पदाें पर भर्ती का रिजल्ट आए ताे बाेर्ड परीक्षा तक मिल जाएंगे शिक्षक

लेक्चरर-सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार

बीकानेर, @MaruSangram। शिक्षा सत्र के बीच में हुए तबादले और क्रमोन्नत स्कूलों में पद मंजूर नहीं होने से बीकानेर सहित राज्यभर में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में छात्र- शिक्षक अनुपात गड़बड़ा गया है। 

बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश स्कूलों के यही हालात हैं। जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए व्याख्याता नहीं है। बीकानेर जिले के 622 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में व्याख्याता के 27% और सेकंड ग्रेड शिक्षकों के 42% पद खाली चल रहे हैं। यही नहीं रिक्त पदों के बीच पिछले साल सितंबर माह में हुए तबादलों में 8 हजार व्याख्याता और करीब 2 हजार सेकंड ग्रेड शिक्षकों को इधर-उधर किया गया।

अधिकांश शिक्षकों को तबादलों के दौरान शहरी क्षेत्र के स्कूलों में पोस्टिंग मिल गई। अब ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पद रिक्त हैं। वहां विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा को देखकर आंदोलन कर रहे हैं। बीकानेर जिले के 622 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में व्याख्याता से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 2964 पद वर्तमान में खाली चल रहे हैं। इनमें व्याख्याताओं के 425 सेकंड ग्रेड शिक्षकों के 1115 लेवल वन के 758 और लेवल सेकंड के 666 पद शामिल है।

सवाल…क्या शिक्षक बिना ही होगी परीक्षा

10वीं 12वीं सहित आठवीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम तय हो गया है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च, 10वीं की 16 मार्च और आठवीं की 21 मार्च से शुरू होगी। उधर, व्याख्याता, सेकंड ग्रेड शिक्षक सहित तृतीय श्रेणी शिक्षक बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों को मिलने की संभावना नहीं है। जहां व्याख्याता और सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम आना बाकी है। वही तृतीय श्रेणी के 48 हजार पदों पर अगले सप्ताह 25 फरवरी से 1 मार्च तक भर्ती परीक्षा होगी।

शिक्षा विभाग में व्याख्याता और सेकंड ग्रेड शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए लोक सेवा आयोग की ओर से पिछले साल अक्टूबर और दिसंबर माह में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया।

व्याख्याताओं के 6 हजार पदों पर भर्ती के लिए 11 अक्टूबर 22 अक्टूबर और सेकंड ग्रेड शिक्षकों के 9760 पदों पर भर्ती के लिए 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2022 तक परीक्षा आयोजित की गई। अभी तक परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts