April 24, 2026 2:07 am

वैदिक मंत्र से गूंजा नाथ जी धोरा, झांकियों ने मोहा मन….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

वैदिक मंत्र से गूंजा नाथ जी धोरा, झांकियों ने मोहा मन

बीकानेर, @Marusangram। अन्तर्राष्ट्रीय रक्षक महामंत्री जूना अखाड़ा के मंहत हरिगिरी जी महाराज की असीम कृपा से नत्थूसर गेट बाहर स्थित नाथ जी धोरा पर पंचकुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 51 वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ आहुतियां दी।

इस दौरान यजमानों ने देश की सुख शांति व प्रत्येक व्यक्ति के लिये लक्ष्मी प्राप्ति के लिय यज्ञ में आहुतियां देकर मंगल कामना की। इससे पहले श्री हरि विष्णु देवानंद गिरी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रों के साथ भगवान भोले के का अभिषेक किया गया और भोग लगाकर आरती की गई। नवग्रह ढाल पूजन और 21 से ज्यादा कन्याओं का पूजन किया कर उपहार दिए गये। हवन पूजन के बाद झांकी व भंडारे का आयोजन हुआ। झांकियों में भोले नाथ के भजनों पर कलाकारों ने नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

धार्मिक अनुष्ठान से पहले अलसुबह नगर की सुख शांति के लिये बाहर से आएं संत महात्माओं ने नगर कीर्तन प्रभात फेरी निकाली। जिसमें संत मीरा, सूरदास, कबीर के भजन सुनाकर सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts