June 23, 2026 2:04 pm

‘औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर’ बुधवार को….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

‘औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर’ बुधवार को

बीकानेर, @Marusangram। राजस्थान वित्त निगम द्वारा बुधवार को रानी बाजार स्थित चौपड़ा कटला परिसर में ‘औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान वित्त निगम के शाखा प्रबंधक ने बताया कि शिविर में वित्त निगम द्वारा युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं उद्योग से संबंधित अन्य योजनाओं के तहत पात्रता अनुसार दिए जाने वाले ऋण के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त योजनाओं से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध करवाते हुए ऋण आवेदन शिविर स्थल पर तैयार करवाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में रीको लि. से भूमि क्रय पर ऋण, उद्योग, होटल रेस्टोरेन्ट एवं सूचना प्रौद्योगिकी इकाईयां स्थापित करने संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने औद्योगिक इकाईयों को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए आह्वान किया है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts