

आईसीएसआई की सचिवीय कार्य, बोर्ड प्रबंधन और नियामक अनुपालन के लिए एआई विषयक सेमिनार आयोजित…..
आईसीएसआई की सचिवीय कार्य, बोर्ड प्रबंधन और नियामक अनुपालन के लिए एआई विषयक सेमिनार आयोजित…..
सीएस बनने के लिए बीकानेर में बड़ा स्कोप – सीएस पवन चांडक
बीकानेर, @MaruSangram। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेकेट्रीज ऑफ इंडिया) के बीकानेर चैप्टर का शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित वृंदावन होटल में एआई की उपयोगिता विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।
सेमिनार में आईसीएसआई के ऑल इंडिया प्रेजिडेंट सी एस पवन चांडक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने एआई के इस दौर में सावधानीपूर्वक कार्य करते हुए कॉर्पोरेट गवर्नेंस और कंपनी कानून को कानूनी उलझनों और जुर्माने से बचाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।
प्रेजिडेंट सीएस पवन चांडक ने बताया कि सीएस बनने के लिए बीकानेर में बड़ा स्कोप है। इसके लिए बच्चों में मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। लेकिन अगर बच्चे चाहें तो आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल भी कर सकते हैं।
इस दौरान उन्होंने करियर अवेयरनेस प्रोग्राम संबंधी जानकारी देते हुए संपूर्ण भारत में सीएस कोर्स के फैक्ट्स से अवगत कराया। साथ ही योग्यता और संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
मुख्य वक्ता मिस शालिनी शर्मा ने बताया कि बीकानेर चैप्टर के सचिवीय दक्षता (काम करने की क्षमता) को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) के लाभ उठा सकते हैं।
एआई के माध्यम से समय की बचत की जा सकती है, काम में आ रही रुकावटों को कम करते हुए तेजी से फैसले लेकर बोर्ड के कामकाज को व्यवस्थित किया जा सकता है। लेकिन हमें इसके लाभ के साथ इससे होने वाली हानियों से भी सावधान रहना होगा, काम के दौरान एआई के महत्व को तो समझना ही होता है, साथ ही साथ इससे होने वाले प्रभाव को भी ध्यान में रखना आवश्यक है।
बीकानेर चैप्टर की चैयरपर्सन सी एस खुश्बू कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ए आई हर क्षेत्र में प्रभाव डाल रहा है। आईसीएसआई भी इससे अछूता नहीं है। इसलिए हमें ए आई के टूल और टैक्सेस को जिम्मेदारी के साथ काम में लेना होगा। इसलिए सभी आईसीएसआई सदस्यों को जागरुक करने के लिए इस सेमिनार का होना आवश्यक है।
इस तरह से अवेयरनेस के कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने आए हुए अतिथियों का बुके भेंट कर परंपरागत तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया।
वहीं सेमिनार में आईसीएसआई के जनरल कौंसिल मैम्बर सीएस मनोज के पूर्बे, बीकानेर चैप्टर की चैयरपर्सन सी एस खुश्बू कोठारी, सचिव सी एस गिरीराज जोशी ने भी महत्वपूर्ण सुझाव देकर सेमिनार में मौजूद करीब पचास से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया।
मुंबई में होगी ग्लोबल कॉन्फ्रेन्स
आईसीएसआई के ऑल इंडिया प्रेजिडेंट सी एस पवन चांडक ने प्रेसवार्ता में बताया कि भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ग्लोबल कॉरपोरेट को बढ़ाने के लिए पहली ग्लोबल कॉन्फ्रेन्स 8 व 9 जनवरी 2027 को मुंबई में आयोजित की जाएगी। इस कॉन्फ्रेन्स में ४० देशों के ग्लोबल गर्वनेंस भाग लेंगे। इनमें स्वीडन, स्पेन, जर्मनी और फ्रांस सरीखे देश के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
छात्राओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर सेमिनार के दौरान सीएसईईटी की जून माह में आयोजित हुई परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 18 वां स्थान आने पर कोमल सेठिया को, बीकानेर एक्जिक्यूटिव में गरिमा शर्मा और प्रोफेशनल में बीकानेर सेंटर में नंबर वन आने पर महक घिया को अतिथियों ने मैडल और ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया। वहीं प्रोफेशनल में ग्यारह बच्चे,शेष एक्जिक्यूटिव में दस बच्चे पास हुए उन्हें भी मैडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माला पहनाकर की गई।







