September 7, 2026 6:35 pm

गुड़ तुलादान कर दीपक पारीक के समर्थन में वार्डवासियों ने जताया विश्वास…..

बीकानेर में दीपक पारीक के समर्थन में वार्डवासियों ने गुड़ तुलादान कर विश्वास जताया। जनसंपर्क के दौरान विकास और जनसेवा को लेकर दिखा उत्साह।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

गुड़ तुलादान कर दीपक पारीक के समर्थन में वार्डवासियों ने जताया विश्वास…..

गुड़ तुलादान कर दीपक पारीक के समर्थन में वार्डवासियों ने जताया विश्वास…..

सोनगिरी कुआं में आयोजित आमसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील

बीकानेर, @MaruSangram।
बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में सोमवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान सोनगिरी कुआं स्थित श्री भेरुजी मंदिर के पास वार्डवासियों द्वारा आमसभा एवं गुड़ तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को गुड़ से तौलकर उनके प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीपक पारीक का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों में दीपक पारीक के समर्थन को लेकर उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने वार्ड के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने वार्डवासियों द्वारा किए गए सम्मान एवं गुड़ तुलादान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि वार्डवासियों के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की, ताकि वार्ड में विकास कार्यों को गति मिल सके और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जा सके।

ओम व्यास ने कहा कि वार्डवासी विकास और बेहतर जनसुविधाओं के पक्ष में हैं तथा दीपक पारीक को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

आशा पारीक ने कहा कि दीपक पारीक सदैव आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहे हैं। वार्ड के विकास के लिए उन्हें मजबूत समर्थन देना आवश्यक है।

पूर्व पार्षद सुशील व्यास ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने वार्डवासियों से एकजुट होकर दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया और कहा कि मजबूत जनप्रतिनिधि के माध्यम से वार्ड की समस्याओं को प्रभावी रूप से नगर निगम तक पहुंचाया जा सकता है।

इम्तियाज भिश्ती ने कहा कि वार्ड में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत रखते हुए विकास के मुद्दे पर मतदान होना चाहिए। उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में कमल किशोर, अवधेश पारीक, ओम पारीक, केशव स्वामी, राजू, गिरिराज मोदी, दीपक खत्री, ओम स्वामी, पवन पांडिया, मधुसूदन पारीक, नीतू आचार्य, महेश सोनी, बाबूलाल, कृशांत पारीक, किरण राठी, गोवर्धन रामावत, दीपक सुथार, मोहित अग्रवाल, शिव पंचारिया, कैलाश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ward residents expressed their confidence in Deepak Pareek by donating jaggery…

Ward residents expressed their confidence in Deepak Pareek by donating jaggery…

Plea to vote for BJP candidate at public meeting held at Songiri Kuan

Bikaner, @MaruSangram.
On Monday, during the public relations campaign in support of Deepak Pareek, BJP candidate from Ward No. 73 in the Bikaner Municipal Corporation elections, a public meeting and jaggery donation program was organized by the ward residents near the Shri Bheruji Temple at Songiri Kuan. During the program, the ward residents expressed their support and confidence in BJP candidate Deepak Pareek by weighing him with jaggery. The attendees welcomed Deepak Pareek with garlands and appealed for a large turnout of votes for the BJP.

During the program, the residents were enthusiastic about supporting Deepak Pareek. The attendees appealed to the BJP candidate to vote for the development of the ward and ensure basic amenities.

On this occasion, BJP candidate Deepak Pareekh expressed his gratitude for the honor and jaggery donation shown by the ward residents. He said that this honor is not just a personal honor for him, but a symbol of the ward residents’ trust and affection. He stated that he will work with complete dedication and commitment for the overall development of the ward. He appealed to the ward residents to vote for the BJP in large numbers to ensure his victory, so that development work in the ward can gain momentum and the public’s problems can be addressed on priority.

Om Vyas stated that the ward residents are in favor of development and improved public amenities, and the public support Deepak Pareekh is receiving is a testament to this. He appealed to everyone to vote for the BJP candidate.

Asha Pareekh said that Deepak Pareekh has always been among the public, understanding their problems and working to resolve them. Strong support is essential for the ward’s development.

Former councilor Sushil Vyas said that development is being prioritized under the BJP’s leadership. He called on the residents of the ward to unite and vote for Deepak Pareek, saying that through a strong public representative, the problems of the ward can be effectively conveyed to the Municipal Corporation.

Imtiaz Bhishti said that voting should be conducted on development issues while maintaining a strong spirit of brotherhood and harmony in the ward. He appealed for maximum votes in support of Deepak Pareek.

A large number of ward residents and dignitaries, including Kamal Kishore, Awadhesh Pareek, Om Pareek, Keshav Swami, Raju, Giriraj Modi, Deepak Khatri, Om Swami, Pawan Pandiya, Madhusudan Pareek, Neetu Acharya, Mahesh Soni, Babulal, Krishant Pareek, Kiran Rathi, Govardhan Ramavat, Deepak Suthar, Mohit Agarwal, Shiv Pancharia, Kailash Rajpurohit, were present at the event.

Recent Posts