September 4, 2026 9:58 pm

वार्ड 73 में गूंजा भाजपा का संकल्प, कृपाशंकर ने दीपक पारीक को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान…..

बीकानेर वार्ड 73 में भाजपा का चुनावी अभियान तेज हो गया है। कृपाशंकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में प्रचार करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

वार्ड 73 में गूंजा भाजपा का संकल्प, कृपाशंकर ने दीपक पारीक को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान…..

वार्ड 73 में गूंजा भाजपा का संकल्प, कृपाशंकर ने दीपक पारीक को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान…..

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव के प्रचार अभियान के तहत वार्ड नंबर 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में मुख्य चुनाव कार्यालय पर भव्य जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृपाशंकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की मौजूदगी रही।

जनसभा को संबोधित करते हुए कृपाशंकर ने कहा कि वार्ड नंबर 73 के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को मजबूत जनसमर्थन देना आवश्यक है। उन्होंने वार्डवासियों एवं कार्यकर्ताओं से दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता को विकास और जवाबदेही की राजनीति को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृपाशंकर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक जनता से अनेक वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास के कार्य अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों को ‘कांग्रेस मुक्त बीकानेर’ का संकल्प दिलाते हुए भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।

‘वार्ड मित्र पोर्टल’ से घर बैठे दर्ज होगी समस्या—दीपक पारीक

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 73 को बेहतर सुविधाओं वाला आदर्श वार्ड बनाना उनका प्रमुख संकल्प है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

दीपक पारीक ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को सीधे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने के लिए ‘वार्ड मित्र पोर्टल’ बनाया जाएगा। वार्डवासी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कर सकेंगे। प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी होगी और संबंधित समस्या के समाधान के लिए कार्यालय की टीम वार्डवासी के घर तक पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्डवासियों के बीच लगातार उपलब्ध रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानकर काम किया जाएगा।

कृपाशंकर ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

जनसभा के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में वार्ड नंबर 73 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने एवं दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान मोतीलाल हर्ष, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, वार्ड 72 भाजपा प्रत्याशी सुमन जोशी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। जनसभा एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

BJP’s pledge resonated in Ward 73, Kripashankar called for a landslide victory for Deepak Pareek…

BJP’s pledge resonated in Ward 73, Kripashankar called for a landslide victory for Deepak Pareek…

Bikaner, @MaruSangram. As part of the municipal election campaign, a grand public meeting was held at the main election office in support of BJP candidate Deepak Pareek in Ward No. 73. Former Maharashtra Home Minister and senior BJP leader Shri Kripashankar attended the meeting as the keynote speaker. A large number of BJP workers and residents of the ward were present.

Addressing the public meeting, Kripashankar stated that strong public support for BJP candidate Deepak Pareek is essential for the development of Ward No. 73 and the resolution of the area’s problems. He urged the residents and workers to ensure Deepak Pareek’s victory with a landslide victory. He emphasized that the public should prioritize development and accountability in politics and vote for the BJP.

Taking aim at the Congress party, Kripashankar said that the Congress party made numerous promises to the public over the years, but development work on the ground did not meet expectations. He urged the party workers and residents to pledge a “Congress-free Bikaner” and vote unitedly in favor of the BJP.

Problems can be registered from home through the “Ward Mitra Portal” – Deepak Pareek

Addressing the public meeting, BJP candidate Deepak Pareek stated that his primary commitment is to make Ward No. 73 an ideal ward with improved facilities. He stated that effective systems will be developed to quickly resolve basic problems in the ward, including sanitation, roads, drains, and streetlights.

Deepak Pareek said that a “Ward Mitra Portal” will be created to directly communicate the concerns of the ward residents to the administration and public representatives. Residents will be able to register their problems through this portal. Complaints received will be regularly monitored, and the office team will visit the residents’ homes to take necessary action to resolve the issues.

He stated that his goal is not just to win the election, but to be constantly available to the residents of the ward and to address their problems. He will consider addressing the problems of every citizen of the ward as his responsibility.

Kripashankar conducted door-to-door outreach

Following the public meeting, former Maharashtra Home Minister Kripashankar conducted door-to-door outreach in Ward No. 73 in support of BJP candidate Deepak Pareekh. He appealed to residents to vote for the BJP and ensure Deepak Pareekh’s victory with a landslide victory.

Motilal Harsh, Old City Mandal President Asha Acharya, Ward 72 BJP candidate Suman Joshi, along with BJP officials, workers, and a large number of ward residents were present. The public meeting and outreach campaign created an enthusiastic atmosphere in support of the BJP.

Recent Posts