September 4, 2026 11:16 am

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्प….

बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया। हरीश द्विवेदी ने विकसित, स्वच्छ और आधुनिक बीकानेर का रोडमैप बताया। सीवेज प्लांट, 2 हजार महिला शौचालय, इनडोर स्टेडियम और LED स्ट्रीट लाइट समेत कई वादे।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्प….

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्प…..

हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया संकल्प पत्र—हरीश द्विवेदी

बीकानेर, @MaruSangram। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने गुरुवार को बीकानेर दौरे के दौरान आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि बीकानेर को विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने का रोडमैप है। इसमें समाज के हर वर्ग की जरूरतों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

संकल्प पत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, महिलाओं के लिए 2 हजार शौचालय, खिलाड़ियों के लिए इंडोर स्टेडियम, प्रमुख चौराहों का सौंदर्यकरण तथा एलईडी बल्बों से सड़कों को रोशन करने का संकल्प लिया गया है। महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुवे घरों में पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने एवं सिवरेज व्यवस्था सही करने का लक्ष्य रखा गया है ।

उन्होंने बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र, पशुओं के लिए सेंटल हाउस, लव-कुश वाटिका के तहत पार्कों का विकास तथा बिजली के तारों को भूमिगत करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और सुगम जीवन उपलब्ध कराना है।

हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर पार्टी निकाय चुनाव में जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को केवल राजनीतिक लाभ के लिए आगे नहीं बढ़ाती, बल्कि लगातार युवाओं के मुद्दों और समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में काम करती है।

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के सभी दस नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है और निकायों में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।

प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, पूर्व राजसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, आईटी सेल प्रभारी अविनाश जोशी, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रभारी महावीर सैनी मीडिया संयोजक कमल गहलोत, मनीष सोनी उपस्थित रहे।

BJP’s manifesto released, pledges for a developed and well-equipped Bikaner…

BJP’s manifesto released, pledges for a developed and well-equipped Bikaner…

The manifesto was prepared keeping in mind the needs of every section of the society – Harish Dwivedi

Bikaner, @MaruSangram. During his visit to Bikaner on Thursday, Bharatiya Janata Party National General Secretary Harish Dwivedi released the BJP’s manifesto for the upcoming civic elections. On this occasion, he said that the BJP’s manifesto is not just an election manifesto, but a roadmap to make Bikaner a developed, clean, safe, and modern city. It takes special consideration of the needs and facilities of every section of society.

The manifesto pledges a sewage treatment plant, 2,000 toilets for women, an indoor stadium for athletes, beautification of major intersections, and street lighting with LED bulbs. Prioritizing women’s convenience, the goal is to provide households with pipelined cooking gas connections and improve the sewerage system.

He stated that the BJP’s manifesto includes important initiatives such as strengthening sanitation, senior citizen service centers, central housing for animals, development of parks under the Luv-Kush Vatika initiative, and undergrounding of power lines. These initiatives aim to provide better facilities, security, and a comfortable life for the public.

Harish Dwivedi stated that the party is reaching out to the public in the civic elections to highlight the development work being undertaken by the BJP governments at the Centre and in Rajasthan. He stated that the BJP does not promote youth solely for political gain, but rather continuously listens to their issues and works towards resolving them.

He claimed that the BJP will form boards in all ten municipal corporations in Rajasthan, and that development work will be given a new impetus once the BJP forms government in these municipal corporations.

Union Minister Arjun Ram Meghwal, former Maharashtra Home Minister Kripa Shankar Singh, former Rajya Sabha MP Rajendra Gehlot, State General Secretary Mithilesh Gautam, State Vice President Mukesh Dadhich, Bikaner West MLA Jethananand Vyas, former MLA Siddhi Kumari, BJP city president Suman Chhajed, rural president Shyam Pancharia, IT cell in-charge Avinash Joshi, former mayor Sushila Kanwar Rajpurohit, in-charge Mahavir Saini, media coordinator Kamal Gehlot, Manish Soni were present in the press conference.

Recent Posts