September 4, 2026 11:16 am

वार्ड 73 में भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने थामा दीपक पारीक का हाथ….

बीकानेर वार्ड 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को बड़ा समर्थन मिला है। BSP प्रत्याशी रविंद्र कुमार सारस्वत ने वार्ड के विकास और जनहित का हवाला देते हुए दीपक पारीक के समर्थन का ऐलान किया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

वार्ड 73 में भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने थामा दीपक पारीक का हाथ….

वार्ड 73 में भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने थामा दीपक पारीक का हाथ…..

समर्थन से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभियान को मिली नई मजबूती

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में वार्ड 73 से बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दीपक पारीक को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

रविन्द्र कुमार सारस्वत ने कहा कि वार्ड के विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन का निर्णय लिया है। उन्होंने वार्डवासियों से क्षेत्र के विकास और बेहतर जनप्रतिनिधित्व के लिए दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने रविन्द्र कुमार सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वार्ड 73 की जनता के विश्वास को विकास और सेवा के संकल्प में बदलना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

दीपक पारीक ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव अभियान को और गति देने का संकल्प लिया।

रविन्द्र कुमार सारस्वत के समर्थन को वार्ड 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

BJP receives significant support in Ward 73, BSP candidate Ravindra Kumar Saraswat joins Deepak Pareek…

BJP receives significant support in Ward 73, BSP candidate Ravindra Kumar Saraswat joins Deepak Pareek…

Support gives BJP candidate’s election campaign a boost

Bikaner, @MaruSangram. Public support for BJP candidate Deepak Pareek is steadily increasing in Ward 73 amid the municipal elections. In this context, BSP candidate from Ward 73, Ravindra Kumar Saraswat, announced his support for the BJP’s official candidate, Deepak Pareek.

Ravindra Kumar Saraswat stated that he has decided to support Deepak Pareek, prioritizing the development of the ward and public interest. He appealed to the residents of the ward to vote for Deepak Pareek for the development of the area and better public representation.

BJP candidate Deepak Pareek expressed his gratitude to Ravindra Kumar Saraswat, saying that his support is crucial for them.  He stated that his priority would be to transform the trust of the people of Ward 73 into a resolve for development and service.

Deepak Pareek stated that he would work with full commitment to address the ward’s basic problems and improve public amenities, including sanitation, roads, drainage, drinking water, and lighting.

The workers and supporters present on the occasion pledged to unite in support of the BJP candidate and further accelerate the election campaign.

The support of Ravindra Kumar Saraswat is being seen as a significant political boost for BJP candidate Deepak Pareek in Ward 73.

Recent Posts