September 4, 2026 11:16 am

बीकानेर वार्ड 13 में भाजपा को बड़ी बढ़त, चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को दिया समर्थन……

वार्ड 13 में बड़ा सियासी घटनाक्रम! चार निर्दलीयों ने नामांकन वापस लिया, भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को समर्थन का ऐलान
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर वार्ड 13 में भाजपा को बड़ी बढ़त, चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को दिया समर्थन……

बीकानेर वार्ड 13 में भाजपा को बड़ी बढ़त, चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को दिया समर्थन…..

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। नामांकन वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद चार निर्दलीय प्रत्याशियों पुष्कर शर्मा, शिव सिंह राजपुरोहित, प्रद्युम्न सिंह सोढ़ा और ओम राजपुरोहित ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

नामांकन वापस लेने के बाद चारों प्रत्याशियों ने मीडिया से मुखातिब होकर डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को तन-मन-धन से समर्थन देने की घोषणा की।

चार निर्दलीयों ने वापस लिया नामांकन
जानकारी के अनुसार पुष्कर शर्मा, ओम राजपुरोहित, प्रद्युम्न सिंह सोढ़ा और शिव सिंह राजपुरोहित ने एडीएम सिटी रीना के समक्ष उपस्थित होकर अपना नामांकन वापस लिया। इसके बाद उन्होंने डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन का ऐलान किया।

पुष्कर शर्मा ने डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वार्ड के विकास और जीत का अंतर बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने उनके पक्ष में अपना पर्चा वापस लिया है।

ओम राजपुरोहित ने ट्रिपल इंजन सरकार और वार्ड के विकास को लेकर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही।

प्रद्युम्न सिंह सोढ़ा ने डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता में विश्वास जताते हुए अपना समर्थन घोषित किया।

वहीं शिव सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मोहल्लेवासियों से रायशुमारी और चर्चा के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का निर्णय लिया गया।

समर्थन जुटाने में ये नेता रहे सक्रिय
डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशियों को साथ लाने और समझाइश में भाजपा नेता अशोक भाटी, नवीन सिंह तंवर, विक्रम सिंह भाटी, महेश केशवानी, गजेंद्र सिंह लूंछ, नरपत सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह श्यानण, गौरव सिंह कालीपहाड़ी, गजेंद्र यादव और बद्री प्रसाद तावनिया सक्रिय रहे।

इस घटनाक्रम को वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के चुनावी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

The BJP has a significant lead in Bikaner’s Ward 13, with four independent candidates withdrawing their nominations and supporting Dr. Surendra Singh Shekhawat.

The BJP has a significant lead in Bikaner’s Ward 13, with four independent candidates withdrawing their nominations and supporting Dr. Surendra Singh Shekhawat.

Bikaner, @MaruSangram. A major political development has emerged in support of BJP candidate Dr. Surendra Singh Shekhawat in Ward 13 for the municipal corporation elections. Four independent candidates, Pushkar Sharma, Shiv Singh Rajpurohit, Pradyumna Singh Sodha, and Om Rajpurohit, withdrew their nominations after the withdrawal period ended.

After withdrawing their nominations, all four candidates addressed the media and announced their full support for Dr. Surendra Singh Shekhawat.

Four independents withdrew their nominations.

According to reports, Pushkar Sharma, Om Rajpurohit, Pradyumna Singh Sodha, and Shiv Singh Rajpurohit appeared before ADM City Reena and withdrew their nominations. They subsequently announced their support for Dr. Surendra Singh Shekhawat.

Pushkar Sharma expressed confidence in Dr. Surendra Singh Shekhawat’s youthful leadership, stating that he withdrew his nomination in his favor to ensure the ward’s development and increase the margin of victory.

Om Rajpurohit expressed his support for the BJP candidate, citing the triple engine government and the ward’s development.

Pradyumna Singh Sodha expressed confidence in Dr. Surendra Singh Shekhawat’s work ethic and leadership abilities and declared his support.

Shiv Singh Rajpurohit stated that the decision to support the BJP candidate was made after consultations and discussions with the residents.

These leaders were active in garnering support.

BJP leaders Ashok Bhati, Naveen Singh Tanwar, Vikram Singh Bhati, Mahesh Keshwani, Gajendra Singh Lunch, Narpat Singh Shekhawat, Rajendra Singh Shyanan, Gaurav Singh Kalipahari, Gajendra Yadav, and Badri Prasad Tavaniya were active in bringing together and persuading independent candidates to support Dr. Surendra Singh Shekhawat.

This development is being considered significant for the election campaign of BJP candidate Dr. Surendra Singh Shekhawat in Ward 13.

Recent Posts