September 3, 2026 11:06 am

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन…

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन…

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन…

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 73 में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोनगिरी कुआं, दुर्गा आभूषण के सामने किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की मौजूदगी रही। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड की जनता के विश्वास और सहयोग के साथ क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से एकजुट होकर चुनाव अभियान को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

नोट: चुनाव आचार संहिता लागू, यह सामान्य खबर है। पेड न्यूज नहीं।

Recent Posts