
पार्षद चुनाव अपडेट: वार्ड 17 में श्रीमती नमिता भाटी ने मोहल्लेवासियों से की चर्चा, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
पार्षद चुनाव अपडेट: वार्ड 17 में श्रीमती नमिता भाटी ने मोहल्लेवासियों से की चर्चा, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
बीकानेर, @Maru Sangram। बीकानेर शहर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्डों में संभावित दावेदारों ने जनसंपर्क और स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू कर दी है। इसी क्रम में वार्ड 17 से महिला दावेदार नमिता भाटी ने मोहल्लेवासियों और वार्ड के प्रमुख सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की।
बैठक के दौरान वार्ड 17 के महिलाओं और पुरुषों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान वार्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों, आगामी चुनावी गतिविधियों और आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
नमिता भाटी, सुनील भाटी, अरुण शर्मा, कुश कुमार चौबे सहित अन्य लोगों ने बैठक में अपने विचार रखे। स्थानीय स्तर पर लोगों से संवाद कर क्षेत्र की प्राथमिकताओं और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
वार्ड 17 में चुनावी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में विभिन्न दावेदारों की ओर से जनसंपर्क अभियान और बैठकों का दौर और तेज होने की संभावना है।
Author: Sarjit Singh







