
रमेश इंग्लिश स्कूल में भाषण प्रतियोगिता प्रियंका चंदेलिया ने जीती…..
रमेश इंग्लिश स्कूल में भाषण प्रतियोगिता प्रियंका चंदेलिया ने जीती…..
बीकानेर, @MaruSangram। अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रियंका चंदेलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिया कसवां दूसरे और दीक्षिता रंगा तीसरे स्थान पर रही। तेजस मारू, वनिता स्वामी और खुशी सारस्वत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता का विषय ‘सद्भावना से देश कैसे आगे बढ़ सकता है?’ रहा। इसमें स्टूडेंट्स ने विभिन्न तथ्यों और उदाहरणों के माध्यम से अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अतिथि एवं निर्णायक साहित्यकार मनीषा आर्य सोनी ने कहा कि जो लोग आदर्श की बात करते हैं, उन्हें उन आदर्शों को अपने जीवन में भी आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सद्भाव केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वह व्यक्ति के व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए।
साहित्यकार मोनिका गौड़ ने कहा कि स्टूडेंट्स को स्कूली पाठ्यक्रम की किताबों के साथ साहित्य का भी अध्ययन करना चाहिए, ताकि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएं। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन कुछ न कुछ लिखने की आदत विकसित करने की सीख दी।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई ने स्टूडेंट्स से स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन में जब अच्छा देखेंगे तो अच्छा ही मिलेगा। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से योग करने के लिए भी प्रेरित किया।
स्कूल प्राचार्य सेनुका हर्ष ने कहा कि स्टूडेंट्स को हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में हर साल इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का अवसर देने के उद्देश्य से किए जाते हैं।
कार्यक्रम का संयोजन हिंदी व्याख्याता सविता जोशी ने किया।
Priyanka Chandeliya won the speech competition at Ramesh English School…
Priyanka Chandeliya won the speech competition at Ramesh English School…
Bikaner, @MaruSangram. A Hindi speech competition was held on Thursday at Ramesh English School in Antyodaya Nagar. Priyanka Chandeliya won first place, while Siya Kasawan came in second and Dikshita Ranga came in third. Tejas Maru, Vanita Swami, and Khushi Saraswat received consolation prizes.
The theme of the competition was “How can a country progress through goodwill?” Students effectively presented their views through various facts and examples.
Event guest and judge, writer Manisha Arya Soni, said that those who talk about ideals should also embody those ideals in their own lives. She said that goodwill should not be limited to words but should also be reflected in a person’s behavior.
Literary writer Monica Gaur said that students should study literature in addition to school curriculum books to bring about positive changes in their lives. He encouraged the children to develop the habit of writing something every day.
District Information and Public Relations Officer Suresh Bishnoi urged the students to join the cleanliness campaign. He said that if you see good in life, you will receive good in return. He also encouraged the children to practice yoga regularly.
School Principal Senuka Harsh said that students learn something new every day. She added that such events are organized every year at the school to hone students’ talents and give them the opportunity to express themselves effectively.
The program was coordinated by Hindi lecturer Savita Joshi.
Author: Sarjit Singh







