August 21, 2026 2:07 am

बीकानेर नगर निगम चुनाव: 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया…..

बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म जारी किए। जानें फॉर्म मिलने का समय और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर नगर निगम चुनाव: 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया…..

बीकानेर नगर निगम चुनाव: 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया….

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम बीकानेर के आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा शहर जिला बीकानेर के जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के लिए विधिवत आवेदन फॉर्म 20 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे के बाद भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में उपलब्ध रहेंगे।

भाजपा के मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि 21 अगस्त से आवेदन फॉर्म प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक पार्टी कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला और राजेंद्र पंवार कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

📌 पार्टी कार्यालय से ही लेना होगा अधिकृत आवेदन फॉर्म
निकाय चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल भाजपा कार्यालय से अधिकृत रूप से प्राप्त आवेदन फॉर्म ही लें। आवेदन फॉर्म को संबंधित मंडल अध्यक्ष के माध्यम से विधिवत दर्ज करवाकर पार्टी कार्यालय में जमा कराना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यालय के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त अथवा प्रस्तुत किए गए आवेदन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

👥 पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान पार्टी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, सरिता नाहटा, जिला मंत्री विनोद करोल, झमकू देवी, रमजान अब्बासी, रामकुमार व्यास, मंडल अध्यक्ष देवरूप सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bikaner Municipal Corporation Elections: Application forms for potential candidates for 80 wards available today, learn about the complete application process…

Bikaner Municipal Corporation Elections: Application forms for potential candidates for 80 wards available today, learn about the complete application process…

Bikaner, @MaruSangram. The Bharatiya Janata Party has intensified preparations for the upcoming municipal elections for Bikaner. Suman Chhajed, District President of the BJP City District Bikaner, stated that formal application forms for potential candidates for all 80 municipal wards will be available at the Bharatiya Janata Party Division Office, Bikaner, after 3 pm on August 20, 2026.

BJP Media Coordinator Kamal Gehlot stated that starting August 21, application forms will be available at the party office daily from 11 am to 6 pm. District General Secretaries Advocate Kaushal Sharma, Shyam Singh Hadla, and Rajendra Panwar will be present at the office during this period.

📌 Authorized application forms must be obtained only from the party office.
Om Saraswat, in-charge of civic elections, has appealed to all interested candidates to obtain only authorized application forms from the BJP office. Application forms must be duly registered through the respective Mandal President and submitted to the party office.
He clarified that application forms received or submitted through any other means other than the party office will not be valid.

👥 Party officials and workers were present.
During this time, District Vice President Deepak Pareek, Sarita Nahata, District Minister Vinod Karol, Jhamku Devi, Ramzan Abbasi, Ramkumar Vyas, Mandal President Devrup Singh, and several other BJP officials and workers were present at the party office.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts