August 5, 2026 7:37 am

बालोतरा में नायब तहसीलदार की संदिग्ध मौत: सरकारी क्वार्टर के पास टांके में मिला शव, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी…..

बालोतरा के दुधवा गांव में नायब तहसीलदार मंगलाराम गुड़ामालानी का शव सरकारी क्वार्टर के पास बने टांके में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस, FSL और MOB टीम मौके पर पहुंचकर हर पहलू से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर Maru Sangram News पर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बालोतरा में नायब तहसीलदार की संदिग्ध मौत: सरकारी क्वार्टर के पास टांके में मिला शव, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी…..

बालोतरा में नायब तहसीलदार की संदिग्ध मौत: सरकारी क्वार्टर के पास टांके में मिला शव, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी…..

बालोतरा, @MaruSangram। राजस्थान के बालोतरा जिले में एक नायब तहसीलदार की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने से प्रशासनिक महकमे और स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दुधवा उप तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार मंगलाराम गुड़ामालानी का शव मंगलवार सुबह उनके सरकारी क्वार्टर के पास बने पानी के टांके में मिला।

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला पानी भरने के लिए टांके पर पहुंची, जहां उसने शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और जांच टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) टीमों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया।

मृतक की पहचान 54 वर्षीय मंगलाराम, निवासी गुड़ामालानी, के रूप में हुई है, जो दुधवा उप तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया है।

पचपदरा थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रारंभिक स्तर पर पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Maru Sangram News इस मामले से जुड़े हर अपडेट पर अपनी नजर बनाए हुए है।

Suspicious death of Naib Tehsildar in Balotra: Body found in a tank near government quarters, police investigating from every angle…

Suspicious death of Naib Tehsildar in Balotra: Body found in a tank near government quarters, police investigating from every angle…

Balotra, @MaruSangram. The suspicious death of a Naib Tehsildar in Balotra district, Rajasthan, has caused a stir in the administrative department and the local area.

The body of Mangalaram Gudamalani, a Naib Tehsildar working in the Dudhwa sub-tehsil, was found in a water tank near his government quarters on Tuesday morning.

According to reports, a woman living in a neighboring quarter went to the tank to fetch water and saw the body. Police were immediately informed. Upon receiving the information, Pachpadra police station, administrative officials, and an investigation team arrived at the scene.

Police have inspected the scene and begun an investigation. Given the seriousness of the case, FSL and MOB teams were also called to the scene and began collecting evidence.

The deceased has been identified as 54-year-old Mangalaram, a resident of Gudamalani, who served as the Deputy Tehsildar in the Dudhwa sub-tehsil. Police have informed his family and called them to the scene.

Pachpadra Police Station Officer Babulal stated that the cause of death is currently unclear. Police are investigating every aspect and will take further legal action based on the family’s report.

At the initial stage, police are not ruling out any possibility. The actual cause of death will be revealed only after the post-mortem report and forensic examination.

Maru Sangram News is keeping an eye on every update related to this case.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts