
बड़ी खबर: बीकानेर शहर का यह रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, ट्रैफिक डायवर्ट, जाइये वैकल्पिक मार्ग से….
बड़ी खबर: बीकानेर शहर का यह रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, ट्रैफिक डायवर्ट, जाइये वैकल्पिक मार्ग से….
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर। सुगम एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीकानेर रेल मंडल के लालगढ़-सूरतगढ़ रेलखंड पर स्थित समपार संख्या C-148A (बीछवाल फाटक) पर अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 04 अगस्त 2026 को रात 8:00 बजे से 05 अगस्त 2026 को रात 8:00 बजे तक बीछवाल रेलवे फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन इस फाटक से नहीं हो सकेगा।
रेलवे ने आमजन से अपील की है कि इस अवधि में समपार संख्या C-147, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे एवं जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों और दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Maru Sangram News आमजन से अपील करता है कि यात्रा से पहले अपना मार्ग सुनिश्चित कर लें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
Big news: This railway crossing in Bikaner city will remain closed for 24 hours, traffic diverted, take an alternative route…
Big news: This railway crossing in Bikaner city will remain closed for 24 hours, traffic diverted, take an alternative route…
Bikaner, @MaruSangram. Bikaner. To ensure smooth and safe rail operations, maintenance work will be carried out at level crossing number C-148A (Bichwal Gate) on the Lalgarh-Suratgarh section of the Bikaner Railway Division.
According to the railway administration, the Bichwal Railway Gate will remain completely closed from 8:00 pm on August 4, 2026, to 8:00 pm on August 5, 2026. No vehicles will be allowed to pass through this crossing during this period.
The railway has appealed to the public to use level crossing number C-147, Bichwal Industrial Area, and other alternative routes during this period. Also, follow the signage and guidelines posted by the railway and district administration to ensure smooth traffic flow and avoid any inconvenience.
Maru Sangram News appeals to the public to ensure their route before travelling and use alternative routes.
Author: Sarjit Singh







