August 2, 2026 3:44 am

PM मोदी का नया Insta वीडियो: ‘मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं’, बोले- ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाना हमारा काम…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, "मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं, ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाना हमारा काम।" जानिए वीडियो में उन्होंने और क्या कहा।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

PM मोदी का नया Insta वीडियो: ‘मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं’, बोले- ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाना हमारा काम…..

PM मोदी का नया Insta वीडियो: ‘मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं’, बोले- ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाना हमारा काम…..

दिल्ली, @MaruSangram। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट के जरिए देश के युवाओं को संबोधित किया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि आज तो मन करता है कि बस आपसे ही बातें करूं। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दे। मुझे तो गालियां दी ही गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं।

पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और सुधरने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। उन्होंने कहा कि मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं। एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं। लेकिन ये समय इन बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का है।

गुमराह बच्चों को राह दिखाना हमारा काम:
पीएम ने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं, उनको राह दिखाना हमारा काम है। उनको सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करना, इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे‌। मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं‌। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे। क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है, कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून निकल आता है, लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं है। क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है, बच्चे भी हमारे हैं। उन्हें राह दिखाना हमारा काम है।

देश के लिए साथ मिलकर के आगे बढ़ें:
उन्होंने कहा कि गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन कठिन काम हमको करना है। इसलिए मैं इन बच्चों को कहता हूं, आओ, हम देश के लिए साथ मिलकर के आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें, गलतियों से भी सीखें, अपने सपनों को लेकर के चल पड़ें. देश बहुत आगे बढ़ रहा है, आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो, यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं‌। आओ, हम मिलकर देश को आगे बढ़ाएं।

PM Modi’s new Insta video: “My mother and I were abused,” he said, “These are misguided children; it’s our job to show them the right path.”

PM Modi’s new Insta video: “My mother and I were abused,” he said, “These are misguided children; it’s our job to show them the right path.”

Delhi, @MaruSangram. PM Narendra Modi once again addressed the youth of the country through an Instagram video post. He said in his video, “Today I feel like talking to you only. The country and the world have seen what happened at Jantar Mantar. Some mischievous children used vulgar and obscene language that would be unbecoming of a civilized society. I was abused, and my late mother was also abused.”

PM Modi said, “But today I want to talk about the fact that mistakes happen in childhood and there’s an opportunity to improve, and that’s what childishness is.” He said, “I can understand the anger within society very well.” There’s a cultural shock about how our daughters can speak such language. But this is the time to embrace these children and show them the way.

Our job is to show misguided children the right path:
The PM said that these are misguided children, and it’s our job to show them the right path. Punishing them, making them run around courts, and harassing them in society won’t change the situation. I want to forgive them. Society should also accept this. Because I have only one feeling in my heart: sometimes our tongue gets caught in our teeth, and blood comes out, but we don’t break our teeth. Because the teeth are ours, the tongue is ours, and the children are ours. It’s our job to show them the right path.

Move forward together for the country:
He said that it’s difficult to show the misguided, but we have to do the difficult task. Therefore, I tell these children, come, let’s move forward together for the country. Learn something new, learn from mistakes, and set out with our dreams. The country is progressing rapidly and is about to do so, and it is my dream that you too are sure to progress. I live for you and work hard for your bright future. Come, let us move the country forward together.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts