August 2, 2026 3:43 am

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 192 रुपये कम हुए…..

1 अगस्त 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 192 रुपये सस्ता हो गया है। जानें दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के नए रेट, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 192 रुपये कम हुए….

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 192 रुपये कम हुए….

बीकानेर, @MaruSangram। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली से लेकर पटना तक राहत की बारिश हुई है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज 192 रुपये कम हुए हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई राहत नहीं है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हालांकि, उज्ज्वला के कुछ लाभर्थियों के लिए आज से रसोई गैस 300 रुपये प्रति सिलेंडर महंगी पड़ेगी।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए लेटेस्ट रेट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 192 रुपये कम होकर 2738 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 2930 रुपये था। जबकि, कमर्शियल का दाम पटना में 3227 रुपये से घटकर 3018 रुपये पर आ गए हैं। लखनऊ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 3052.5 रुपये से घटकर 2860.5 रुपये का हो गया है।

Commercial LPG cylinder prices reduced by Rs. 192…

Commercial LPG cylinder prices reduced by Rs. 192…

Bikaner, @MaruSangram. New LPG cylinder rates have been released today, August 1st. Relief has poured in from Delhi to Patna.

Commercial LPG cylinder prices have been reduced by Rs. 192 today. However, there is no relief for domestic consumers. The price of a 14.2 kg cylinder remains unchanged.

However, for some Ujjwala beneficiaries, cooking gas will cost Rs. 300 per cylinder from today.

According to the latest rates on Indian Oil’s website, the price of a 19 kg commercial cylinder in Delhi has reduced by Rs. 192 to Rs. 2738. Previously, it was Rs. 2930. Meanwhile, the price of a commercial cylinder in Patna has dropped from Rs. 3227 to Rs. 3018. Commercial LPG cylinder in Lucknow has come down from Rs 3052.5 to Rs 2860.5.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts