July 31, 2026 3:02 am

बीकानेर में बुलडोजर कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर आमिर और हसन के अवैध कब्जे हटे, करोड़ों की सरकारी जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त….

बीकानेर के करमीसर क्षेत्र में पुलिस और बीडीए की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर आमिर और हसन के अवैध कब्जे हटाए गए। करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में बुलडोजर कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर आमिर और हसन के अवैध कब्जे हटे, करोड़ों की सरकारी जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त….

बीकानेर में बुलडोजर कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर आमिर और हसन के अवैध कब्जे हटे, करोड़ों की सरकारी जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त…..

बीकानेर।।Maru Sangram News ।।जिले में अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को करमीसर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

रेंज आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हिस्ट्रीशीटर अपराधी आमिर और हसन के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों रुपये मूल्यो की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

पुलिस के अनुसार, कोटगेट थाना क्षेत्र के दोनों हिस्ट्रीशीटरों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर जमीन को अपने कब्जे में लिया।

कार्रवाई के दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) की टीम भी मौके पर मौजूद रही। बीडीए के अधिकारी कुणाल राहड़ और आकांक्षा गोदारा ने कार्रवाई की निगरानी की। वहीं पुलिस की ओर से एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कोटगेट थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार एवं पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों, भूमाफियाओं और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Maru Sangram News | हर खबर आप तक

Bulldozer action in Bikaner: Illegal encroachments by history-sheeters Aamir and Hasan removed, government land worth crores freed from encroachment…

Bulldozer action in Bikaner: Illegal encroachments by history-sheeters Aamir and Hasan removed, government land worth crores freed from encroachment…

Bikaner. Maru Sangram News. As part of a special campaign against criminals and land mafia in the district, a major action was taken in the Karmisar area on Thursday.

Under the direction of Range Inspector General Om Prakash and Superintendent of Police Mridul Kachhwa, government land worth crores of rupees was freed from encroachment by bulldozing the illegal encroachments of history-sheeters Aamir and Hasan.

According to the police, the two history-sheeters had illegally occupied government land in the Kotgate police station area. The administration demolished the illegal constructions and took possession of the land in the presence of a heavy police force.

A team from the Bikaner Development Authority (BDA) was also present at the scene during the action. BDA officials Kunal Rahed and Akanksha Godara monitored the operation. On the police side, ASP Chakravarti Singh Rathore, CO Himanshu Sharma, and Kotgate Police Station in-charge Parameshwar Suthar handled security arrangements.

Officials stated that a heavy police presence was deployed throughout the operation, ensuring law and order remained under complete control. Police say this campaign against criminals, land mafia, and those illegally occupying government land will continue in the district.

Maru Sangram News | Every news to you

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts