
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, वीडियो जारी कर दी जानकारी….
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, वीडियो जारी कर दी जानकारी….
नई दिल्ली । Maru Sangram News ।। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला सार्वजनिक किया।
अजिंक्य रहाणे लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी शांत कप्तानी और कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।
Author: Sarjit Singh







