July 30, 2026 3:07 am

राजस्थानी अध्ययन केंद्र: राज्यपाल की घोषणा का बीकानेर में जोरदार स्वागत, विश्वविद्यालय मे राजस्थानी विभाग खोलने की मांग

राज्यपाल की ओर से राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी अध्ययन केंद्र खोलने की घोषणा का बीकानेर में जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पढ़ें पूरी खबर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजस्थानी अध्ययन केंद्र: राज्यपाल की घोषणा का बीकानेर में जोरदार स्वागत, विश्वविद्यालय मे राजस्थानी विभाग खोलने की मांग

राजस्थानी अध्ययन केंद्र: राज्यपाल की घोषणा का बीकानेर में जोरदार स्वागत, विश्वविद्यालय मे राजस्थानी विभाग खोलने की मांग

सभी विश्वविद्यालयों में स्थायी राजस्थानी विभाग खोलने की मांग

बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने की घोषणा का स्वागत करते हुए राजस्थानी मोट्यार परिषद ने मंगलवार को कोटगेट पर प्रदर्शन कर सरकार एवं राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही परिषद ने मांग की कि केवल अध्ययन केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विश्वविद्यालय में स्थायी राजस्थानी भाषा विभाग भी स्थापित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी स्तर तक राजस्थानी भाषा में अध्ययन और शोध का अवसर मिल सके।

परिषद के डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, डॉ. हरिराम बिश्नोई, हिमांशु टाक, राजेश चौधरी एवं रामावतार उपाध्याय ने कहा कि अध्ययन केंद्र खुलने से राजस्थान की भाषा, साहित्य, संस्कृति, इतिहास एवं लोक परंपराओं पर शोध को नई दिशा मिलेगी। इससे नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत से अधिक गहराई से जुड़ सकेगी।

परिषद ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रत्येक विश्वविद्यालय में स्थायी राजस्थानी विभाग स्थापित कर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जिससे विद्यार्थियों को बी.ए., एम.ए. और पीएचडी तक की पढ़ाई अपने ही राज्य में उपलब्ध हो सके।

प्रदर्शन के दौरान परिषद ने यह भी मांग उठाई कि राजस्थान के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में राजस्थानी भाषा को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाए, ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मातृभाषा आधारित शिक्षा के उद्देश्य को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

प्रदर्शन में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, विनोद सारस्वत, प्रशांत जैन, कमल मारु, सुनील बिश्नोई, नारायण प्रजापत, नख्तूचंद, पृथ्वीराज, पपुसिंह, सरजीत सिंह, राजू नाथ, मोहित बिश्नोई, अजय रील, कैलाश जनागल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthani Study Center: Governor’s announcement received a warm welcome in Bikaner, with a demand for a Rajasthani department at the university.

Rajasthani Study Center: Governor’s announcement received a warm welcome in Bikaner, with a demand for a Rajasthani department at the university.

Demand for opening permanent Rajasthani departments in all universities

Bikaner, @MaruSangram. Welcoming the announcement of Rajasthani Language Study Centers in all Rajasthani universities, the Rajasthani Motiyar Parishad held a protest at Kotgate on Tuesday and expressed gratitude to the government and the Governor. The Parishad also demanded that not only study centers, but also permanent Rajasthani language departments be established in every university, so that students can have the opportunity to study and research in Rajasthani at the undergraduate, postgraduate, and PhD levels.

Dr. Gaurishankar Prajapat, Dr. Hariram Bishnoi, Himanshu Tak, Rajesh Chaudhary, and Ramavtar Upadhyay of the Parishad said that the opening of the study centers will give a new direction to research on Rajasthan’s language, literature, culture, history, and folk traditions. This will enable the new generation to connect more deeply with their mother tongue and cultural heritage.

The Council demanded that the state government establish permanent Rajasthani departments in every university and appoint regular teachers, so that students can pursue BA, MA, and PhD degrees within their own state.

During the protest, the Council also demanded that Rajasthani be taught as a compulsory subject in all government and private schools in Rajasthan, so that the National Education Policy’s objective of mother tongue-based education can be effectively implemented.

Little writers Rajaram Swarnkar, Vinod Saraswat, Prashant Jain, Kamal Maru, Sunil Bishnoi, Narayan Prajapat, Nakhtu Chand, Prithviraj, Papu Singh, Sarjeet Singh, Raju Nath, Mohit Bishnoi, Ajay Reel, Kailash Janagal, and numerous Council officials and workers were present at the protest.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts